जफराबाद रेलवे स्टेशन पर डीआरएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर सख्त नाराजगी

पेयजल व शौचालय व्यवस्था पर फटकार, सोमवार तक सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जफराबाद। स्थानीय जफराबाद रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को सुनील कुमार वर्मा (डीआरएम) ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन की मूलभूत सुविधाओं में कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिस पर डीआरएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई और चेतावनी दी।

निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, शौचालयों की स्थिति और साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया। पेयजल व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने टोटियों में पानी आने की जानकारी दी, लेकिन मौके पर पहुंचने पर पानी नहीं मिला। इस पर डीआरएम भड़क उठे। इसके बाद वे अधिकारियों के साथ पानी टंकी स्थित पंप रूम पहुंचे, जहां ताले की चाबी उपलब्ध नहीं थी। डीआरएम के निर्देश पर ताला तुड़वाकर पंप रूम का निरीक्षण किया गया, जिसमें कई गड़बड़ियां पाई गईं।

डीआरएम ने स्पष्ट कहा कि यदि सोमवार तक पेयजल व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नहीं हुई तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, यहां तक कि बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान शौचालयों में भी पानी की समस्या मिली। महिला शौचालय के सेनेटरी बॉक्स में पैड न होने पर डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार को निर्देश दिया कि शाम तक सेनेटरी पैड उपलब्ध कराकर उसकी फोटो भेजी जाए।

इसके साथ ही स्टेशन परिसर में साफ-सफाई तत्काल दुरुस्त कराने और स्टेशन से जुड़ी सभी खामियों की जानकारी संबंधित विभागों को प्रभावी ढंग से भेजने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी स्टेशन व आसपास की समस्याओं से डीआरएम को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के समय एडीआरएम डी.के. यादव, सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी, ओ.पी. तिवारी, रजनीश श्रीवास्तव, टीआई पंकज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा