थाना चौक पुलिस व टाईटन कम्पनी लि० के कर्मचारियों द्वारा नकली 1325 पीस Fastrack घड़ियाँ व नकली 180 पीस सोनाटा डॉयल बरामद व एक अभियुक्त गिरफ्तार

थाना चौक पुलिस व टाईटन कम्पनी लि० के कर्मचारियों द्वारा नकली 1325 पीस Fastrack घड़ियाँ व नकली 180 पीस सोनाटा डॉयल बरामदएक अभियुक्त गिरफ्तार

 

वाराणसी– पुलिस आयुक्त श्री मुथा अशोक जैन वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी श्री राम सेवक गौतम के निर्देश के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त श्री चन्द्रकान्त मीणा जोन काशी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध श्री अवधेश कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की टीम द्वारा

 

दिनांक 18.01.2024 को समय 14.45 बजे हड़हा सराय स्थित दुकान CK- 45/6 से एक अभियुक्त साकिब खान पुत्र हाफिज खान उर्म 21 वर्ष निवासी CK- 45/6 वार्ड नं0 69, हडहा सराय, पियरी, जिला- वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष को सी.के. 45/6 हड़हा सराय से चार प्लास्टिक की कट्टे में कुल नकली 1325 पीस फास्टट्रेक की घड़ियाँ व 180 पीस नकली सोनाटा डायल के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

घटना का विवरणः – दिनांक 18.01.2024 को टाइटन कम्पनी के नकली असली पहचान करने वाले अधिकारियों को हड़हा सराय में किसी दुकान पर टाइटन कम्पनी के नकली घड़ी बेचने की सूचना मिली थी। जिसके पश्चात टाइटन कम्पनी के अधिकारियों द्वारा थाना चौक पर सम्पर्क किया गया जिसके पश्चात थाना चौक पुलिस टीम व टाइटन कम्पनी के अधिकारियों द्वारा हड़हा सराय स्थित एक घड़ी के दुकान में छापामारी की गयी ।

 

जिसमें कुल नकली 1325 पीस फास्टट्रेक की घड़ियाँ व 180 पीस नकली सोनाटा डायल बरामद किया गया तथा मौके से एक अभियुक्त साकिब खान S/O हाफिज खान उर्म 21 वर्ष R/O CK- 45/6 वार्ड नं0 69, हडहा सराय, पियरी, जिला- वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम में श्री प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी,उ0नि0 श्री वैभव शुक्ला,उ0नि0 श्री उमेश चन्द्र विश्वकर्मा,का0 मनोज कुमार सिंह,हे0का0 सुनील कुमार चौहान,का0 शैलेन्द्र सिंह,म0का0 एकता पासवान,म0का0 रानी कुमारी, थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मनीष सिंह हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन

    डीसीपी नीतू काद्दयान और एडीसीपी नृपेंद्र कुमार के नेतृत्व में चार और आरोपी गिरफ्तार   वाराणसी। चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड में कमिश्नरेट पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस…

    25 हजार का इनामी आफताब अंसारी गिरफ्तार

    धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और शोषण के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी   वाराणसी। काशी जोन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसीपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पांच दिन बाद सकुशल घर लौटा कुलदीप

    पांच दिन बाद सकुशल घर लौटा कुलदीप

    14 मई तक मिलेगा मई माह का मुफ्त राशन

    14 मई तक मिलेगा मई माह का मुफ्त राशन

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ