अंडों की आड़ में अंग्रेजी शराब की तस्करी का भंडाफोड़, करोड़ों का माल बरामद

एसटीएफ व सिकरारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर (सिकरारा)। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ प्रयागराज और सिकरारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अंडों से लदे एक मिनी ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए।

थाना प्रभारी उदयप्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब सवा छह बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि जौनपुर से मछलीशहर की ओर जा रही अंडा लदी एक मिनी ट्रक में अंग्रेजी शराब छिपाकर तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने जौनपुर–प्रयागराज हाईवे पर सिकरारा क्षेत्र में निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल के पास घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया।

जांच के दौरान ट्रक में रखे अंडों के बीच बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब छिपी मिली। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर शराब को सीज कर दिया है।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने अपनाई स्वस्थ जीवनशैली की राह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, वाराणसी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल के साथ रामपुर ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने किया योग   रिपोर्ट : विशेष संवाददाता रामपुर (जौनपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण