पंचायत भवन के ड्रम में मिला मासूम का शव, गांव में मचा कोहराम

लापता बच्चे की तलाश के दौरान खुलासा, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के भगेरी गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पंचायत भवन में रखे एक ड्रम के अंदर एक मासूम बच्चे का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान ओम यादव (पुत्र बृजेश यादव) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और शोक का माहौल बन गया।

परिजनों के अनुसार, ओम यादव शुक्रवार दोपहर घर के पास खिलौनों के साथ खेल रहा था। कुछ देर बाद वह अचानक परिजनों की नजर से ओझल हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर रामपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल तलाश अभियान शुरू कराया। परिजनों द्वारा बताए गए संभावित स्थानों के साथ-साथ पंचायत भवन की भी तलाशी ली गई। इसी दौरान पंचायत भवन में रखे एक ड्रम को खोलकर देखा गया, जिसमें बच्चे का शव मिला।

पुलिस ने बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि बच्चा पंचायत भवन की बाउंड्री वॉल से झांकते समय ड्रम में गिर गया होगा, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।

फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने पंचायत भवन को कब्जे में लेकर सील कर दिया है तथा फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

इस हृदयविदारक घटना से गांव में सन्नाटा पसरा है। ग्रामीण तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। पुलिस ने परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा है कि मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा