सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री

राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम के रूप में ली शपथ, राकांपा एपी विधायक दल की नेता भी चुनी गईं

 

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एपी (राकांपा एपी) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद पार्टी और सरकार की कमान उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को सौंप दी गई है। शनिवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राजभवन में आयोजित समारोह में उन्हें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही सुनेत्रा पवार राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गईं।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित मंत्रिमंडल के सदस्य और राकांपा एपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से चयन

शपथ ग्रहण से पहले मुंबई स्थित विधानभवन परिसर में राकांपा एपी विधायक दल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से पार्टी का नेता चुना गया। बैठक में पार्टी अध्यक्ष सुनील तटकरे ने अजित पवार के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों और नेताओं ने मौन रखकर स्वीकार किया। इसके बाद अजित पवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में दो प्रस्ताव पेश किए गए—पहला, सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुने जाने से संबंधित और दूसरा, पार्टी से जुड़े सभी निर्णय लेने का कानूनी अधिकार उन्हें सौंपने को लेकर। दोनों प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

राज्यसभा से इस्तीफा

विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके उपरांत उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

विपक्ष ने उठाए सवाल

हालांकि विपक्षी दलों ने शपथ ग्रहण प्रक्रिया में तेजी को लेकर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, राकांपा एपी नेताओं का कहना है कि पार्टी और सरकार में स्थिरता बनाए रखने के लिए यह फैसला जरूरी था।

अजित पवार के निधन के बाद पार्टी नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए राकांपा एपी ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि अब पार्टी की कमान सुनेत्रा पवार के हाथों में रहेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    वीडियो संदेश में बोलीं—डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी; बाहुबल नहीं, जनता का साथ चाहिए, मिर्जापुर से राजनीतिक पारी शुरू करने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय मिर्जापुर/लखनऊ।…

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बरगद का पौधा रोपा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी