यूपी में छह आईएएस अफसरों के तबादले

नगेन्द्र प्रताप बने आगरा मंडलायुक्त, कई जिलों में बदली प्रशासनिक जिम्मेदारियां

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस क्रम में कई महत्वपूर्ण जिलों और विभागों में नई तैनातियां की गई हैं।

राज्य सरकार ने नगेन्द्र प्रताप को आगरा का मंडलायुक्त नियुक्त किया है। वह अब तक अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पद पर कार्यरत थे।

मऊ के मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर को नगर आयुक्त, फिरोजाबाद के साथ-साथ उपाध्यक्ष, फिरोजाबाद–शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में उपसचिव पद पर तैनात विवेक कुमार श्रीवास्तव को मऊ का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

इसी क्रम में मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पद पर तैनाती दी गई है। जबकि गाजियाबाद में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत डॉ. पूजा गुप्ता को मथुरा का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त रणवीर प्रसाद को आयुक्त, खाद्य एवं रसद, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके पास पहले से ही प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी है।

राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को शासन स्तर पर कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा