सीरगोवर्धनपुर में संत रविदास मंदिर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, सरकार पर साधा निशाना

बेगमपुरा राज का दोहराया संकल्प, रेजीमेंट बहाली की उठाई मांग

 

वाराणसी। सीरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर में रविवार को नगीना से सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण ने पहुंचकर संत रविदास को नमन किया। मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरांत उन्होंने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। उनके आगमन पर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल रहा।

मीडिया से बातचीत में सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है और लोग पूरे वर्ष इस अवसर की प्रतीक्षा करते हैं, ताकि प्रकाश पर्व पर संत रविदास का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जल्द ही “बेगमपुरा राज” स्थापित होगा और संत रविदास का सपना अवश्य साकार होगा। कश्मीर से कन्याकुमारी तक समानता और प्रसन्नता का संदेश पहुंचेगा।

उन्होंने समाज की वर्तमान समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीबी, बेबसी, बीमारी, अशिक्षा और लाचारी जैसी चुनौतियों का एक लंबा इतिहास रहा है, लेकिन इनके समाधान के लिए ठोस इच्छाशक्ति की आवश्यकता है। सांसद ने कहा कि जिस दिन सरकार उनके समाज की रेजीमेंट को पुनः बहाल कर देगी, उस दिन कोई भी उन्हें आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं करेगा।

मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनके समाज का देश की आजादी और सुरक्षा में ऐतिहासिक योगदान रहा है, बावजूद इसके आज उसी समाज को हाशिये पर धकेला जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में मांग की कि ब्रिटिश काल में गठित उनकी रेजीमेंट को तत्काल बहाल किया जाए। सांसद ने इसे किसी एक समाज की मांग नहीं, बल्कि सम्मान, स्वाभिमान और इतिहास से जुड़े अधिकार का प्रश्न बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकारें दलितों के नाम पर राजनीति तो करती हैं, लेकिन अधिकार देने के समय पीछे हट जाती हैं। यदि सरकार वास्तव में सामाजिक न्याय की पक्षधर है, तो उसे उनके समाज के साथ न्याय करना होगा। संत रविदास के विचारों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समानता और सामाजिक न्याय का संदेश दिया था, लेकिन आज उसी विचारधारा को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

अंत में सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी दलितों, पिछड़ों और वंचितों की आवाज सड़क से संसद तक मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने समर्थकों से एकजुट रहने और अधिकारों की लड़ाई शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ संकल्प के साथ लड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह