एसपी ने साप्ताहिक शुक्रवार परेड की ली सलामी, अनुशासन पर दिया जोर

पुलिस लाइन ज्ञानपुर में परेड व विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण, प्रशिक्षण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानपुर स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान परेड में एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही का निरीक्षण कर उसे और अधिक प्रभावी ढंग से कराने के निर्देश दिए गए।

परेड के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवचयनित आरक्षियों की पीटी एवं ड्रिल का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षणार्थियों को अनुशासन, नियमों के पालन और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर विस्तार से ब्रीफ किया।

परेड उपरांत ट्रेनिंग उस्तादों को आवश्यक निर्देश दिए गए कि वे प्रशिक्षणार्थियों को सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं, नियमों और विभागीय निर्देशों से भली-भांति अवगत कराएं, ताकि भविष्य में कार्य निष्पादन उच्च स्तर का हो।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा 112 टीम, डॉग स्क्वॉड, एमटी शाखा, लाइब्रेरी, मनोरंजन कक्ष, निर्माणाधीन भवन तथा रेडियो शाखा का निरीक्षण किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों की भी जांच की गई और अभिलेखों को अद्यतन व सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने पर विशेष बल दिया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे