केन्द्रीय बजट से देशभर के राशन डीलरों में निराशा

हितों की अनदेखी से बढ़ा आक्रोश, कमीशन बढ़ोतरी की मांग तेज

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत हालिया केन्द्रीय बजट से देशभर के राशन डीलरों में भारी निराशा व्याप्त है। बजट में राशन डीलरों से जुड़ी समस्याओं और मांगों को नजरअंदाज किए जाने से देश के लगभग 5 लाख 38 हजार राशन डीलरों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

 

आल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश तिवारी ने कहा कि देश की लगभग 80 करोड़ गरीब आबादी तक सरकारी खाद्यान्न पहुंचाने की जिम्मेदारी राशन डीलर निभा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकार उनकी कठिनाइयों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

उन्होंने बताया कि कोरोना काल में जब लोग एक-दूसरे के संपर्क में आने से भी डर रहे थे, उस समय राशन डीलरों ने अपनी और अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर माह में दो-दो बार ई-पॉस मशीन के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण किया।

 

गिरीश तिवारी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान सरकार खाद्यान्न वितरण को बड़ा मुद्दा बनाकर जनता से वोट मांगती है। बीते उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करीब 16 प्रतिशत मत इसी मुद्दे से प्रभावित रहे, इसके बावजूद राशन डीलरों की लगातार उपेक्षा की जा रही है।

 

बताया गया कि उत्तर प्रदेश में 28 जनवरी से कोटेदारों द्वारा लखनऊ में कमीशन बढ़ोतरी को लेकर धरना-प्रदर्शन जारी है। वर्तमान में प्रदेश में राशन डीलरों को मात्र 90 रुपये प्रति कुंतल लाभांश दिया जा रहा है, जबकि कई अन्य राज्यों में यह 200 रुपये प्रति कुंतल या उससे अधिक है।

 

गिरीश तिवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उत्तर प्रदेश सरकार शीघ्र ही 200 रुपये प्रति कुंतल कमीशन की घोषणा नहीं करती है, तो आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश के 80 हजार कोटेदारों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में प्रदेशभर के राशन डीलर सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    धमाके ने छीन ली दो जिंदगियां, मलबे में दबी चीखें

    लहरतारा में गैस रिसाव से हादसा, जर्जर मकान बना मौत का जाल   वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा इलाके में मंगलवार सुबह गैस रिसाव से हुए तेज धमाके के…

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    चोलापुर पुलिस ने हाजीपुर कब्रिस्तान के पास से दबोचा, विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज   चोलापुर (वाराणसी)। थाना चोलापुर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धमाके ने छीन ली दो जिंदगियां, मलबे में दबी चीखें

    धमाके ने छीन ली दो जिंदगियां, मलबे में दबी चीखें

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ में फूलपुर पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

    ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ में फूलपुर पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

    केन्द्रीय कारागार वाराणसी का त्रैमासिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर अधिकारी संतुष्ट

    केन्द्रीय कारागार वाराणसी का त्रैमासिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर अधिकारी संतुष्ट

    मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

    मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

    जाति प्रमाण पत्र निरस्तीकरण के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, पत्ते पहनकर जताया आक्रोश

    जाति प्रमाण पत्र निरस्तीकरण के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, पत्ते पहनकर जताया आक्रोश