जमीन विवाद में महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी

पीड़िता की तहरीर पर विपक्षियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। थाना चौबेपुर क्षेत्र के रस्तमपुर गांव में जमीन और मकान को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। इस मामले में एक महिला की तहरीर पर विपक्षी पक्ष के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रस्तमपुर निवासी हीरामनी देवी ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति ने वर्ष 1992 में उर्मिला देवी पत्नी भोला नाथ, निवासी सुसुआही (थाना चितईपुर) से आराजी संख्या 290 में स्थित 864 वर्ग फीट जमीन क्रय की थी। उक्त जमीन पर उन्होंने मकान बनवाकर रहना शुरू किया और बाद में मकान का एक हिस्सा किराये पर भी दे दिया।

पीड़िता के अनुसार 13 अगस्त 2023 को उनके पति का निधन हो गया, जिसके बाद मकान पर उनका आना-जाना कम हो गया। इसी का लाभ उठाते हुए विपक्षी पक्ष ने कथित रूप से मकान में तोड़फोड़ कर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया।

महिला ने आरोप लगाया कि विपक्षी उर्मिला देवी के पति भोला नाथ, उनके भाई मदन और गोपाल ने 24 अप्रैल 2025 को उक्त जमीन का कथित रूप से अलग-अलग हिस्सों में बैनामा कर दिया। आरोप है कि 324 वर्ग फीट जमीन शशि गुप्ता पत्नी सतीश गुप्ता के नाम तथा 540 वर्ग फीट जमीन संतरा देवी पत्नी संतोष कुमार यादव के नाम रजिस्ट्री करा दी गई।

पीड़िता का कहना है कि जब वह अपने मकान पर पहुंचीं तो विपक्षीगणों ने उनके साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और वहां से भगा दिया।

थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा प्रकरण की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा