यूपी में एसआईआर की तिथि एक माह बढ़ी

18 वर्ष पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं में दिखा उत्साह, 6 मार्च 2026 तक दावे-आपत्तियां

 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) की अंतिम तिथि एक माह बढ़ा दी गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अब मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां 6 मार्च 2026 तक की जा सकेंगी।

अंतिम तिथि के अवसर पर शिवचरण दास कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुपरवाइजर रवि प्रकाश सिंह और बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) ने मतदाताओं को फॉर्म भरने में पूर्ण सहयोग किया। आयोग के मार्गदर्शन में मतदाताओं के फॉर्म भरवाए गए और उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया।

सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी चंद्र प्रकाश बाजपेई द्वारा एसआईआर फॉर्म से संबंधित नोटिसों की निरंतर सुनवाई और निस्तारण किया जा रहा है।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए **भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल के निर्देशानुसार कार्य किया जा रहा है। विभाग-प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ॐ प्रकाश श्रीवास्तव तथा नमामि गंगे विभाग के प्रदेश संयोजक कृष्णा दीक्षित के निर्देशन में काशी प्रांत के प्रत्येक बूथ पर 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का फॉर्म-6 भरवाकर नियमित रूप से जमा कराया जा रहा है।

खालासी लाइन क्षेत्र में आयोजित इस प्रक्रिया के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी जय प्रकाश, बीएलओ ऋषि शर्मा (अध्यापक), बूथ संख्या 17 के प्रवासी मतदाता तथा राजेश शर्मा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, कुमकुम श्रीवास्तव, सागर गुप्ता सहित अत्तरसुईया क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं अन्य बीएलओ उपस्थित रहे।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने दावे-आपत्तियां दर्ज कराकर मतदाता सूची को अद्यतन कराने में सहयोग करें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा फैसला

    साप्ताहिक अवकाश, तय कार्य समय और वेतन सुरक्षा पर लागू हुए नए नियम मजदूर दिवस पर असीम अरुण का ऐलान, कहा—अब कर्मचारियों का शोषण नहीं होगा   लखनऊ। उत्तर प्रदेश…

    23 की उम्र में साहित्य का सितारा बने अर्पित सर्वेश

    32 से अधिक पुस्तकें लिखकर युवा लेखक ने बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान, कई भाषाओं में गूंजी लेखनी   प्रतापगढ़। कहते हैं कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती और जब जुनून,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नामांकन में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीईओ का वेतन रोका

    नामांकन में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीईओ का वेतन रोका

    आशा पुस्तकालय की छात्राओं ने किया शंकरा आई हॉस्पिटल का शैक्षिक भ्रमण

    आशा पुस्तकालय की छात्राओं ने किया शंकरा आई हॉस्पिटल का शैक्षिक भ्रमण

    कादीपुर-धौरहरा-राजवारी मार्ग की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    कादीपुर-धौरहरा-राजवारी मार्ग की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    मातृ दिवस पर मां को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

    मातृ दिवस पर मां को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

    सर्वदलीय भागीदारी मोर्चा की बैठक में 2027 चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    सर्वदलीय भागीदारी मोर्चा की बैठक में 2027 चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    315 करोड़ की लागत से बनेगा पूर्वांचल का अत्याधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल

    315 करोड़ की लागत से बनेगा पूर्वांचल का अत्याधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल