कर्तव्य पथ पर चलने वाला, विकसित भारत की नींव रखने वाला बजट : एके शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और वित्त मंत्री के नौवें बजट को बताया सुशासन का प्रतीक

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने बजट पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह बजट एक कर्तव्यनिष्ठ प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कर्तव्य भवन से निकला और कर्तव्य पथ पर चलने के संकल्प को दर्शाने वाला बजट है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन किया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार देश का बजट प्रस्तुत किया है, वह भारत सरकार के सशक्त सुशासन का स्पष्ट प्रमाण है। यह बजट प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ने वाला बजट है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था लगभग 7 प्रतिशत की दर से निरंतर आगे बढ़ रही है, जो इस बात का संकेत है कि देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) लगातार मजबूत हुआ है। बजट में गहराई है और यह सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का भरोसा देता है। शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

प्रभारी मंत्री ने रक्षा क्षेत्र के लिए 7.8 लाख करोड़ रुपये के प्रावधान को देश की सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता बताया और कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।

इस अवसर पर मछलीशहर के जिला अध्यक्ष अजय सिंह, जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह तथा स्कन्द पटेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जिलाधिकारी से मिले साहित्यकार अर्पित सर्वेश, भेंट की पुस्तक ‘अर्नू’

    साहित्य और प्रतापगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को लेकर हुई चर्चा, डीएम ने साहित्यिक प्रयासों की सराहना कर दी शुभकामनाएं   प्रतापगढ़। विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक एवं कवि अर्पित सर्वेश शुक्ला…

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे