बीएसपी के खिलाफ साजिश कर रही हैं विपक्षी पार्टियां, सतर्क रहें कार्यकर्ता : मायावती

आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को पार्टी की एक अहम बैठक बुलाई। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से अभी से पूरी मजबूती के साथ चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

मायावती ने कहा कि चुनाव में अब अधिक समय शेष नहीं है और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के चलते पार्टी की गतिविधियां कुछ हद तक प्रभावित हुई हैं। ऐसे में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनता के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

बीएसपी सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी राजनीतिक दल बहुजन समाज पार्टी के खिलाफ साजिश कर रहे हैं और पार्टी को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसी साजिशों के प्रति सतर्क रहने और पार्टी की विचारधारा व नीतियों को मजबूती से जनता तक पहुंचाने की अपील की।

मायावती ने मौजूदा संसद के बजट सत्र में पक्ष और विपक्ष के बीच चल रहे गतिरोध को राजनीतिक दलों का “खेला” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय धर्म और जाति की राजनीति को बढ़ावा दे रही हैं, जिससे समाज में विभाजन और नफरत का माहौल बन रहा है।

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि गरीबों, ओबीसी, एससी-एसटी, अल्पसंख्यकों, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं और जनता के बीच जाकर उनकी आवाज बनें। मायावती ने दोहराया कि बीएसपी हमेशा सामाजिक न्याय और सर्वजन हिताय की राजनीति करती आई है और आगामी चुनावों में भी जनता के मुद्दे ही पार्टी की प्राथमिकता रहेंगे।

बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विस्तार से चर्चा की गई। मायावती ने भरोसा जताया कि मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। बैठक में जिला, मंडल और विधानसभा स्तर के अध्यक्षों सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा फैसला

    साप्ताहिक अवकाश, तय कार्य समय और वेतन सुरक्षा पर लागू हुए नए नियम मजदूर दिवस पर असीम अरुण का ऐलान, कहा—अब कर्मचारियों का शोषण नहीं होगा   लखनऊ। उत्तर प्रदेश…

    23 की उम्र में साहित्य का सितारा बने अर्पित सर्वेश

    32 से अधिक पुस्तकें लिखकर युवा लेखक ने बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान, कई भाषाओं में गूंजी लेखनी   प्रतापगढ़। कहते हैं कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती और जब जुनून,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क हादसे में मां व मासूम बेटी की मौत

    सड़क हादसे में मां व मासूम बेटी की मौत

    महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर गूंजे वैदिक मंत्र, शिवालय में हुआ रुद्राभिषेक

    सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर गूंजे वैदिक मंत्र, शिवालय में हुआ रुद्राभिषेक

    नामांकन में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीईओ का वेतन रोका

    नामांकन में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीईओ का वेतन रोका

    आशा पुस्तकालय की छात्राओं ने किया शंकरा आई हॉस्पिटल का शैक्षिक भ्रमण

    आशा पुस्तकालय की छात्राओं ने किया शंकरा आई हॉस्पिटल का शैक्षिक भ्रमण

    कादीपुर-धौरहरा-राजवारी मार्ग की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    कादीपुर-धौरहरा-राजवारी मार्ग की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा