सब जूनियर नेशनल खो–खो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश को कांस्य पदक

भदोही के धीरज कुमार यादव के शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित सब जूनियर नेशनल खो–खो चैंपियनशिप 2025–26 में उत्तर प्रदेश की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। इस उपलब्धि में जनपद भदोही के होनहार खिलाड़ी धीरज कुमार यादव, पुत्र श्री दिनेश कुमार यादव, निवासी खेमईपुर का अहम योगदान रहा।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता से लौटने के बाद जैसे ही धीरज कुमार यादव भदोही रेलवे स्टेशन पहुंचे, खेल प्रेमियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई गई और जोरदार अभिनंदन किया गया। स्टेशन परिसर में खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर खो–खो कोच शिवम् राय ने बताया कि 25 जनवरी 2026 को गाजियाबाद में आयोजित सब जूनियर नेशनल ट्रायल में धीरज का चयन हुआ था। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए न केवल प्रदेश बल्कि जनपद भदोही का नाम भी रोशन किया।

स्वागत समारोह में योगेश यादव, पंकज कुमार, आशीष कुमार, अमरजीत बनवासी, सिकंदर कुमार गौतम सहित अनेक खेल प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने धीरज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे निरंतर मेहनत और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भदोही में 30 अगस्त तक लागू रहेगी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163

    मोहर्रम, यूपी-टीईटी, श्रावण मास, रक्षाबंधन व अन्य आयोजनों को देखते हुए डीएम ने जारी किया आदेश, बिना अनुमति जुलूस, सभा और पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक…

    पूर्व विधायक विजय मिश्रा की बहू रूपा मिश्रा को हाईकोर्ट से जमानत, संपत्ति हड़पने के मामले में मिली राहत

    एमपी-एमएलए कोर्ट से चार वर्ष की सजा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंजूर की बेल, विजय मिश्रा सहित परिवार के अन्य सदस्य अब भी जेल में     रिपोर्ट: अभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोटिवेशनल सीरीज ‘रिश्ते ही पूंजी है’ का भव्य प्रीमियर, दर्शकों ने की मुक्तकंठ से सराहना

    मोटिवेशनल सीरीज ‘रिश्ते ही पूंजी है’ का भव्य प्रीमियर, दर्शकों ने की मुक्तकंठ से सराहना

    भाजपा काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को, 2027 मिशन विजय का किया आह्वान

    भाजपा काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को, 2027 मिशन विजय का किया आह्वान

    72 घंटे तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात व्यक्ति का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

    72 घंटे तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात व्यक्ति का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

    अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ होगा गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का भव्य उद्घाटन, तैयारियां अंतिम चरण में

    अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ होगा गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का भव्य उद्घाटन, तैयारियां अंतिम चरण में

    जर्जर तार बदलने के कार्य से शुक्रवार को चार घंटे बाधित रहेगी तीन फीडरों की विद्युत आपूर्ति

    जर्जर तार बदलने के कार्य से शुक्रवार को चार घंटे बाधित रहेगी तीन फीडरों की विद्युत आपूर्ति

    श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का जनसैलाब, वैदिक मंत्रों से भक्तिमय हुआ वातावरण

    श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का जनसैलाब, वैदिक मंत्रों से भक्तिमय हुआ वातावरण