ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, चालक फरार

कबीरपुर रेलवे फाटक के पास दर्दनाक हादसा, शादी से पहले बुझ गया घर का चिराग

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

मुंगरा बादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जंघई रोड से निकले हैदरेपुर मार्ग पर कबीरपुर रेलवे फाटक के पास शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार सरायखेम गांव निवासी रीना गौतम पुत्री सुरेश गौतम अपनी भाभी सुमन देवी और बहन खुशबू के साथ किसी निजी वाहन से कबीरपुर चौराहे पर उतरी थीं। इसके बाद तीनों पैदल हैदरेपुर मार्ग से अपने रिश्तेदार के घर जा रही थीं। इसी दौरान वे अखण्डनगर मार्ग स्थित एक दंत चिकित्सक के यहां दांत दिखाने गईं। उपचार के बाद जब रीना क्लीनिक के बाहर खड़ी थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया।

हादसा इतना भीषण था कि रीना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पास से गुजर रही एक बाइक की टक्कर से एक महिला गिरकर घायल हो गई, जिसे आनन-फानन में बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अन्य महिलाएं बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है, हालांकि चालक फरार है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

रीना की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार उसकी शादी आगामी 26 मई को जंघई क्षेत्र के भुलेन गांव में तय थी। शादी से पहले हुई इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पुलिस की वर्दी में खेलों का जलवा, कनक शर्मा ने जीते 12 पदक

    स्मिता ने भी चार पदक हासिल कर बढ़ाया जौनपुर पुलिस का गौरव, एएसपी सिटी ने मेडल पहनाकर किया सम्मानित   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। पुलिस विभाग की खेल प्रतियोगिताओं में…

    जौनपुर में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश

    निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जिले में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ई-कंटेंट से शिक्षण को प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर जोर

    ई-कंटेंट से शिक्षण को प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर जोर

    राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    बच्चों संग बैठकर ग्रामप्रधान दीपक चौहान ने चखा मिड-डे मील

    बच्चों संग बैठकर ग्रामप्रधान दीपक चौहान ने चखा मिड-डे मील

    क्रिकेट के मैदान से ग्राम प्रधान की कुर्सी तक, दीपक चौहान अब विकास की पिच पर

    क्रिकेट के मैदान से ग्राम प्रधान की कुर्सी तक, दीपक चौहान अब विकास की पिच पर

    पुलिस की वर्दी में खेलों का जलवा, कनक शर्मा ने जीते 12 पदक

    पुलिस की वर्दी में खेलों का जलवा, कनक शर्मा ने जीते 12 पदक

    जौनपुर में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश

    जौनपुर में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश