अराजक तत्वों ने डॉ. आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने का किया प्रयास

ढेमा गांव में तनाव, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली

बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के ढेमा गांव में अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर ईंट से प्रहार कर उसे क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही गांव सहित आसपास की बस्तियों में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार तिवारी तथा प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और प्रतिमा को नहला-धुलवाकर माहौल को सामान्य किया। एहतियातन गांव में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई।

प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना में शामिल दोषियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन सतर्क, जौनपुर में कोचिंग व लाइब्रेरी की सघन जांच

    बरसठी की नित्या डिजिटल लाइब्रेरी में सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर प्रशासन ने जताया संतोष   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7NEWS, जौनपुर। लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए…

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल के साथ रामपुर ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने किया योग   रिपोर्ट : विशेष संवाददाता रामपुर (जौनपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को, 2027 मिशन विजय का किया आह्वान

    भाजपा काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को, 2027 मिशन विजय का किया आह्वान

    72 घंटे तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात व्यक्ति का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

    72 घंटे तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात व्यक्ति का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

    अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ होगा गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का भव्य उद्घाटन, तैयारियां अंतिम चरण में

    अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ होगा गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का भव्य उद्घाटन, तैयारियां अंतिम चरण में

    जर्जर तार बदलने के कार्य से शुक्रवार को चार घंटे बाधित रहेगी तीन फीडरों की विद्युत आपूर्ति

    जर्जर तार बदलने के कार्य से शुक्रवार को चार घंटे बाधित रहेगी तीन फीडरों की विद्युत आपूर्ति

    श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का जनसैलाब, वैदिक मंत्रों से भक्तिमय हुआ वातावरण

    श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का जनसैलाब, वैदिक मंत्रों से भक्तिमय हुआ वातावरण

    निर्जला एकादशी पर संकल्प संस्था ने किया शीतल नींबू शरबत का वितरण

    निर्जला एकादशी पर संकल्प संस्था ने किया शीतल नींबू शरबत का वितरण