अनुराग पब्लिक स्कूल में चार माह चले आत्म-रक्षा प्रशिक्षण का भव्य समापन

बच्चों में आत्मविश्वास और साहस विकसित करने पर दिया गया विशेष जोर

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

चौरी (भदोही)। भारत विकास परिषद द्वारा संचालित अनुराग पब्लिक स्कूल, चौरी में पिछले चार महीनों से चल रहे आत्म-रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह शुक्रवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का स्पष्ट भाव देखने को मिला।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक के रूप में डॉ. कुलदीप पाण्डेय (प्रान्त बौद्धिक प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, काशी प्रान्त) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक आईपीएस की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि आत्म-रक्षा कौशल आज के समय में प्रत्येक बच्चे के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह न केवल शारीरिक सुरक्षा प्रदान करता है, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, साहस और सही निर्णय लेने की क्षमता का भी विकास करता है। आत्म-रक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चे भयमुक्त होकर जीवन जीना सीखते हैं और विपरीत परिस्थितियों में स्वयं तथा समाज की रक्षा करने में सक्षम बनते हैं।

विशेष रूप से बालिकाओं के लिए आत्म-रक्षा को अनिवार्य बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि इससे वे आत्मनिर्भर, सशक्त और आत्मविश्वासी बनती हैं, जो समाज के लिए भी सकारात्मक संदेश है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवा एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले जनपद भदोही के विष्णु (जिला कार्यवाह), कुशल (जिला सेवा प्रमुख), मुकेश (जिला संपर्क प्रमुख), गौरव (खंड कार्यवाह) सहित भारत विकास परिषद के पदाधिकारी, विद्यालय परिवार, अभिभावकगण, छात्र-छात्राएं एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे