C-TET परीक्षा में फर्जीवाड़ा, बायोमेट्रिक मिसमैच से दो साल्वर गिरफ्तार

टीडी पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दूसरे की जगह दे रहे थे परीक्षा, फर्जी दस्तावेज बरामद

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। थाना लाइनबाजार क्षेत्र के टी.डी. पीजी कॉलेज में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (C-TET) की द्वितीय पाली के दौरान फर्जीवाड़े का मामला सामने आया। परीक्षा के समय बायोमेट्रिक सत्यापन में मिसमैच पाए जाने पर कॉलेज प्रशासन ने दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दे रहे दो युवकों को पकड़ लिया।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अनुराग चौबे (25), निवासी तालामझवारा, पोस्ट जलालपुर, जौनपुर तथा विपिन सिंह (28), निवासी शिवपुरी, खाखरू, जिला फतेहपुर के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि अनुराग चौबे हिमांशु रंजन यादव की जगह और विपिन सिंह यतेन्द्र कुमार यादव की जगह परीक्षा दे रहे थे।

कॉलेज प्रशासन की सूचना पर थाना लाइनबाजार पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से फर्जी प्रवेश पत्र, एडमिट कार्ड और आधार कार्ड बरामद किए गए।

इस संबंध में थाना लाइनबाजार में अनुराग चौबे के विरुद्ध मु0अ0सं0 51/26 तथा विपिन सिंह के विरुद्ध मु0अ0सं0 52/26 के तहत धारा 318(4)/336(2)/336(3) बीएनएस एवं उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 की धारा 8/13(4)/13(5) में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूरी कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक लाइनबाजार के नेतृत्व में की गई। टीम में चौकी प्रभारी टीडी कॉलेज अरविन्द यादव, रमाकान्त सिंह, हेड कांस्टेबल उमेश यादव, विनय प्रकाश चौधरी एवं कांस्टेबल दिनेश प्रसाद शामिल रहे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    ब्लॉक सभागार में रचनात्मक गतिविधियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, पात्र लोगों को लाभ दिलाने पर जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय बरसठी। विकासखंड बरसठी में चल…

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे