सोशल मीडिया रील को लेकर युवती को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

इंस्टाग्राम पर रील डालने के बाद बढ़ा विवाद, बरसठी पुलिस ने शुरू की जांच

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

बरसठी (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के बारी गांव में सोशल मीडिया पर डाली गई एक रील को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी नातिन को कुछ युवकों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित के अनुसार 4 फरवरी 2026 को उसकी नातिन ने सहेलियों के साथ “जय श्री राम” कहते हुए एक रील बनाकर इंस्टाग्राम पर साझा की थी। रील सामने आने के बाद गांव के ही दूसरे समुदाय का एक युवक नाराज हो गया और युवती को धमकाने लगा। आरोप है कि युवक ने धार्मिक प्रचार बंद करने की चेतावनी देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

डर और दबाव में युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जब परिजन मामले को सुलझाने आरोपी के घर पहुंचे तो वहां भी कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई और आगे देख लेने की चेतावनी दी गई। इससे भयभीत परिजन थाने पहुंचे और लिखित तहरीर सौंपी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    ब्लॉक सभागार में रचनात्मक गतिविधियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, पात्र लोगों को लाभ दिलाने पर जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय बरसठी। विकासखंड बरसठी में चल…

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे