केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में आंदोलन की समीक्षा, अगले चरण की घोषणा

19 अप्रैल से प्रदेशव्यापी पदयात्रा, निष्क्रिय पदाधिकारी हटाए गए

 

लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को परिषद कार्यालय, 504 शालिग्राम अपार्टमेंट, लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष जे. एन. तिवारी ने की।

 

बैठक में 20 जनवरी 2026 को आयोजित ऐतिहासिक धरना-प्रदर्शन की समीक्षा की गई। अध्यक्ष जे. एन. तिवारी ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रदेशभर के कर्मचारियों, संबद्ध संगठनों और वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया।

 

संगठनात्मक मजबूती में उत्कृष्ट योगदान के लिए आशा हेल्थ वर्कर एसोसिएशन की अध्यक्ष कुसुमलता यादव, रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष डी. के. त्रिपाठी तथा समाज कल्याण विभाग से सर्वाधिक संख्या में शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए परिषद की महामंत्री अरुणा शुक्ला को पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

बैठक में कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए निष्क्रिय पदाधिकारियों को उनके पदों से हटाने का निर्णय लिया गया।

 

अध्यक्ष ने आंदोलन के अगले चरण की घोषणा करते हुए बताया कि 19 अप्रैल से 30 सितंबर तक प्रदेश के प्रत्येक जनपद में पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा का उद्देश्य कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ाना, कर्मचारी–जनता के बीच सकारात्मक संदेश देना तथा यह स्पष्ट करना है कि कर्मचारी जनता के सेवक हैं। पदयात्रा की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होगी और यह आठ चरणों में पूरी की जाएगी।

 

पदयात्रा के समापन के बाद लखनऊ में एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें परिषद की ओर से माननीय मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने का अनुरोध किया जाएगा।

 

बैठक में उपाध्यक्ष डी. के. त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, नितिन गोस्वामी, कुसुमलता यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। कार्यकारिणी द्वारा प्रस्तुत सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अनुमोदन मिला।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सवर्ण समाज मिलन समारोह में साहित्यकार अर्पित सर्वेश सम्मानित

    राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने सराहा साहित्यिक योगदान, सामाजिक विषयों पर सक्रिय लेखनी को बताया प्रेरणादायक     प्रयागराज: राजपूत करणी सेना के तत्वावधान में आयोजित सवर्ण समाज…

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    खसरा-खतौनी और राजस्व अभिलेखों का सत्यापन होगा अनिवार्य, संदेह होने पर उप-निबंधक रोक सकेंगे रजिस्ट्री     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ई-कंटेंट से शिक्षण को प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर जोर

    ई-कंटेंट से शिक्षण को प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर जोर

    राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    बच्चों संग बैठकर ग्रामप्रधान दीपक चौहान ने चखा मिड-डे मील

    बच्चों संग बैठकर ग्रामप्रधान दीपक चौहान ने चखा मिड-डे मील

    क्रिकेट के मैदान से ग्राम प्रधान की कुर्सी तक, दीपक चौहान अब विकास की पिच पर

    क्रिकेट के मैदान से ग्राम प्रधान की कुर्सी तक, दीपक चौहान अब विकास की पिच पर

    पुलिस की वर्दी में खेलों का जलवा, कनक शर्मा ने जीते 12 पदक

    पुलिस की वर्दी में खेलों का जलवा, कनक शर्मा ने जीते 12 पदक

    जौनपुर में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश

    जौनपुर में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश