चार गांवों में ‘आशा बाल पुस्तकालय’ का शुभारंभ

बच्चों में व्यक्तित्व विकास और पढ़ने की आदत जरूरी – वल्लभाचार्य पाण्डेय

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। बच्चों में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाने और उनमें पढ़ने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा चार गांवों—श्रीकंठपुर, रामपुर, चंदापुर और खरगीपुर—में आशा बाल पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बच्चों को रोचक और ज्ञानवर्धक बाल साहित्य की पुस्तकें भी उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए साहित्य पढ़ने की आदत बेहद आवश्यक है। पुस्तकें न केवल ज्ञान बढ़ाती हैं, बल्कि सोच, कल्पनाशीलता और नैतिक मूल्यों को भी मजबूत करती हैं।

संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि एक देश समान शिक्षा अभियान के अंतर्गत सभी बच्चों को समान और बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आशा ट्रस्ट बीते चार वर्षों से निरंतर बाल साहित्य उपलब्ध करा रही है। अब तक कुल 26 आशा बाल पुस्तकालय स्थापित किए जा चुके हैं।

इन पुस्तकालयों के लिए पुस्तकें प्रथम प्रकाशन द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं में फलाहार वितरित

    मारकंडेय महादेव मंदिर के पास कांवरियों एवं श्रद्धालुओं का किया गया स्वागत   रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर मारकंडेय महादेव मंदिर के…

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    215 करोड़ की परियोजना से बदलेगा क्षेत्र का स्वरूप, 650 मीटर लंबी आधुनिक सड़क से यातायात होगा सुगम   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत रविवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं में फलाहार वितरित

    सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं में फलाहार वितरित

    सवर्ण समाज मिलन समारोह में साहित्यकार अर्पित सर्वेश सम्मानित

    सवर्ण समाज मिलन समारोह में साहित्यकार अर्पित सर्वेश सम्मानित

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत