बरसठी पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चार को पकड़ा

निरोधात्मक कार्रवाई के तहत आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर (बरसठी)। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को थाना बरसठी क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के निर्देशन में उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बाबूलाल मौर्य (58), अरविंद कुमार मौर्य (30), गोविंद कुमार मौर्य (25) निवासी ग्राम बरसठी तथा शिवशंकर यादव (58) निवासी ग्राम पटखौली आलमगंज, थाना बरसठी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी आपसी विवाद के चलते शांति भंग कर सकते थे।

पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए विधिक प्रक्रिया पूर्ण की और उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव के साथ हेड कांस्टेबल कौशल कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल यादवेंद्र यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    ब्लॉक सभागार में रचनात्मक गतिविधियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, पात्र लोगों को लाभ दिलाने पर जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय बरसठी। विकासखंड बरसठी में चल…

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे