अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्राम प्रधान की मौत

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास हादसा, बाइक सवार प्रधान को कुचलकर फरार हुआ वाहन

 

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

सरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर–शाहगंज मार्ग पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के समीप सोमवार की रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार ग्राम प्रधान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

जानकारी के अनुसार खम्भौरा गांव के 52 वर्षीय ग्राम प्रधान डॉ. रामजन्म यादव शहर से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे पूर्वांचल विश्वविद्यालय चौकी के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन उन्हें कुचलते हुए मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर अवस्था में घायल प्रधान को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फरार अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस द्वारा आसपास के मार्गों और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। मामले की गहन जांच-पड़ताल जारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शांति भंग की आशंका में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, सभी अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) बरसठी (जौनपुर): जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान…

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    जौनपुर के बहरपुर गांव की प्रतिभा ने राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया लोहा, परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)  जौनपुर। जनपद के डोभी ब्लॉक अंतर्गत बहरपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमरहा बाजार में भीषण सड़क हादसा, ऑटो पलटा—महिलाएं और बच्चे दबे

    उमरहा बाजार में भीषण सड़क हादसा, ऑटो पलटा—महिलाएं और बच्चे दबे

    मिर्जामुराद में दर्दनाक हादसा: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की मौत

    मिर्जामुराद में दर्दनाक हादसा: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की मौत

    मिर्जामुराद में बृहद रोजगार मेला: 4200 युवाओं ने लिया भाग, 1234 को मिला नौकरी का ऑफर

    मिर्जामुराद में बृहद रोजगार मेला: 4200 युवाओं ने लिया भाग, 1234 को मिला नौकरी का ऑफर

    विश्व शांति की कामना संग छितमपुर में भव्य महायज्ञ, 111 किलो घी से दी गई आहुति

    विश्व शांति की कामना संग छितमपुर में भव्य महायज्ञ, 111 किलो घी से दी गई आहुति

    रामनवमी पर ‘नई सुबह एक उम्मीद’ का कन्या पूजन, बस्ती की बालिकाओं का किया सम्मान

    रामनवमी पर ‘नई सुबह एक उम्मीद’ का कन्या पूजन, बस्ती की बालिकाओं का किया सम्मान

    चौबेपुर बाजार में बंदरों का कहर, हमलों से लोग दहशत में

    चौबेपुर बाजार में बंदरों का कहर, हमलों से लोग दहशत में