मोबाइल शोरूम में चोरी करते सिपाही कैमरे में कैद

लाइन बाजार थाना क्षेत्र की घटना, सीसीटीवी फुटेज सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप

 

जौनपुर। जनपद जौनपुर में कानून की रक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले ही कानून तोड़ते नजर आए। लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक मोबाइल शोरूम में दो पुलिसकर्मियों द्वारा मोबाइल फोन चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दोनों सिपाही मोबाइल फोन जेब में रखते और मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सिपाही मिथिलेश और धनंजय ग्राहक बनकर मोबाइल शोरूम में पहुंचे थे। मौका पाकर उन्होंने काउंटर पर रखा एक नया मोबाइल फोन चुपचाप उठा लिया और वहां से निकल गए।

कुछ समय बाद जब दुकानदार को मोबाइल गायब होने की जानकारी हुई तो उसने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों सिपाहियों की पूरी करतूत साफ तौर पर नजर आई।

मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से की गई। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शोरूम मालिक को उसका मोबाइल फोन वापस दिलाया गया।

वहीं, प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली और छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे पूरा महकमा शर्मसार होता नजर आ रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन सतर्क, जौनपुर में कोचिंग व लाइब्रेरी की सघन जांच

    बरसठी की नित्या डिजिटल लाइब्रेरी में सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर प्रशासन ने जताया संतोष   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7NEWS, जौनपुर। लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए…

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल के साथ रामपुर ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने किया योग   रिपोर्ट : विशेष संवाददाता रामपुर (जौनपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोटिवेशनल सीरीज ‘रिश्ते ही पूंजी है’ का भव्य प्रीमियर, दर्शकों ने की मुक्तकंठ से सराहना

    मोटिवेशनल सीरीज ‘रिश्ते ही पूंजी है’ का भव्य प्रीमियर, दर्शकों ने की मुक्तकंठ से सराहना

    भाजपा काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को, 2027 मिशन विजय का किया आह्वान

    भाजपा काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को, 2027 मिशन विजय का किया आह्वान

    72 घंटे तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात व्यक्ति का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

    72 घंटे तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात व्यक्ति का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

    अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ होगा गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का भव्य उद्घाटन, तैयारियां अंतिम चरण में

    अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ होगा गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का भव्य उद्घाटन, तैयारियां अंतिम चरण में

    जर्जर तार बदलने के कार्य से शुक्रवार को चार घंटे बाधित रहेगी तीन फीडरों की विद्युत आपूर्ति

    जर्जर तार बदलने के कार्य से शुक्रवार को चार घंटे बाधित रहेगी तीन फीडरों की विद्युत आपूर्ति

    श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का जनसैलाब, वैदिक मंत्रों से भक्तिमय हुआ वातावरण

    श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का जनसैलाब, वैदिक मंत्रों से भक्तिमय हुआ वातावरण