सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर कार्यशाला, साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील

सेफर इंटरनेट डे पर अधिकारियों को दी गई साइबर सुरक्षा व एआई के जिम्मेदार उपयोग की जानकारी

वाराणसी। इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर सेफर इंटरनेट डे के अवसर पर मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में इंटरनेट के सुरक्षित, जिम्मेदार और विवेकपूर्ण उपयोग को लेकर अधिकारियों को जागरूक किया गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता एडीएम (वित्त एवं राजस्व) सदानंद गुप्त ने की। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अविनाश शर्मा तथा अपर सूचना विज्ञान अधिकारी कौशल किशोर शुक्ला ने साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष सुरक्षित इंटरनेट दिवस की थीम “स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प और एआई का जिम्मेदार उपयोग” रखी गई है। इसका उद्देश्य इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित प्रयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और साइबर स्वच्छता के सर्वोत्तम तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यशाला में निवेश धोखाधड़ी, नकली ग्राहक बनकर ठगी, सेवा स्कैम, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, डिजिटल गिरफ्तारी जैसे सामान्य साइबर खतरों की जानकारी दी गई। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि किसी भी स्थिति में ओटीपी, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें तथा संदिग्ध लिंक, ईमेल या संदेशों पर क्लिक करने से बचें।

कार्यक्रम में राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, ग्राम्य विकास, पंचायत राज, शिक्षा, उद्योग, युवा कल्याण, सामाजिक व बाल विकास, महिला कल्याण तथा खाद्य एवं रसद विभाग सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    नमोघाट, राजघाट और भैसासुर घाट पर व्यवस्थाओं की समीक्षा; भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, यातायात और सुरक्षा को लेकर दिए दिशा-निर्देश     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। वाराणसी में 22,…

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    स्थानांतरण के बाद आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यकाल को सराहा, पीआरओ उपनिरीक्षक अमित कुमार यादव भी सम्मानित     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। कमिश्नरेट से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    चौबेपुर पुलिस ने जुआ खेलते पांच किया गिरफ्तार

    चौबेपुर पुलिस ने जुआ खेलते पांच किया गिरफ्तार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार