फरवरी माह के खाद्यान्न वितरण की तिथि 28 फरवरी तक बढ़ी

तकनीकी कारणों से वंचित लाभार्थियों को मिलेगा अवसर

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

 चौबेपुर (वाराणसी)। जनपद वाराणसी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत फरवरी 2026 माह के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 तक बढ़ा दी गई है। इसकी जानकारी जिलापूर्ति अधिकारी श्री बल्लभ कृष्ण सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खाद्यान्न वितरण 8 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक किया जाना था। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ उचित दर दुकानों पर तकनीकी समस्याओं तथा अन्य व्यवस्थागत कारणों से सभी पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न उपलब्ध नहीं हो सका।

लाभार्थियों की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वितरण की तिथि दो दिन बढ़ाकर 28 फरवरी 2026 तक कर दी गई है। इस अवधि में ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण के आधार पर खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।

जिलापूर्ति अधिकारी ने समस्त पूर्ति निरीक्षकों एवं उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वितरण कार्य सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र कार्डधारक खाद्यान्न से वंचित न रहे।

उन्होंने लाभार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर अपनी संबंधित उचित दर दुकान से खाद्यान्न अवश्य प्राप्त कर लें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    पुण्य स्मृतियों को नमन करने पहुंचे दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, मड़ई पर पहुंचकर किया भावपूर्ण स्मरण     रिपोर्ट…

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    सीसीटीवी कैमरा, ₹6,820 नकद और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। जंसा थाना पुलिस ने चोरी की दो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन