गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

जौनपुर के बहरपुर गांव की प्रतिभा ने राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया लोहा, परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

 जौनपुर। जनपद के डोभी ब्लॉक अंतर्गत बहरपुर गांव की प्रतिभाशाली छात्रा श्रेयांशी नारायण सिंह ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। हाल ही में घोषित गेट-2026 परीक्षा परिणाम में श्रेयांशी ने अखिल भारतीय स्तर पर 26वीं रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

श्रेयांशी, आदर्श इंटर कॉलेज रेहारी के प्रबंधक एवं प्रख्यात समाजसेवी वीरेंद्र सिंह की पौत्री हैं और प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

अपनी सफलता का श्रेय श्रेयांशी ने अपने पिता, अवकाश प्राप्त अपर पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) अखिलेश नारायण सिंह तथा चाचा विष्णु भूषण सिंह के मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और सकारात्मक वातावरण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्रेयांशी की इस उपलब्धि पर अवकाश प्राप्त सीडीओ यशवंत सिंह, प्रधानाचार्य गजराज सिंह, राम नारायण सिंह, साहब चौबे, सुनील चौबे सहित अनेक गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह सफलता न केवल एक छात्रा की उपलब्धि है, बल्कि ग्रामीण प्रतिभा के उस उभरते सामर्थ्य का प्रतीक है, जो देश के शैक्षणिक परिदृश्य में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    चोलापुर के विभिन्न विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षर शिक्षार्थियों ने लिया हिस्सा, पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान का हुआ आकलन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा