शांति भंग की आशंका में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान

बरसठी पुलिस की कार्रवाई, सभी अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

बरसठी (जौनपुर): जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, 23 मार्च 2026 को विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर कुल 5 अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया। सभी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में चालान किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में दिनेश कुमार गौतम (30 वर्ष), रामराज उर्फ दिलीप (45 वर्ष), अमन पुत्र रामराज (18 वर्ष), केशव प्रसाद गौड़ (59 वर्ष) तथा सुनील कुमार गौड़ (36 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी थाना बरसठी क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन सभी के खिलाफ शांति भंग की आशंका के आधार पर कार्रवाई की गई है। अभियान में थाना बरसठी के उपनिरीक्षक समेत पुलिस टीम सक्रिय रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    जौनपुर के बहरपुर गांव की प्रतिभा ने राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया लोहा, परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)  जौनपुर। जनपद के डोभी ब्लॉक अंतर्गत बहरपुर…

    अचानक बदला मौसम: गरज-चमक के साथ बेमौसम बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता

    सुहावना हुआ मौसम, लेकिन चना-सरसों की फसल पर संकट; अगले 24 घंटे में और बारिश के आसार   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय बरसठी (जौनपुर)। स्थानीय क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहीद कैप्टन प्रशांत को बाबतपुर एयरपोर्ट पर दी गई अंतिम सलामी

    शहीद कैप्टन प्रशांत को बाबतपुर एयरपोर्ट पर दी गई अंतिम सलामी

    सनातन रक्षा हेतु ‘चतुरंगिणी’ गठन का ऐलान, शंकराचार्य का आह्वान

    सनातन रक्षा हेतु ‘चतुरंगिणी’ गठन का ऐलान, शंकराचार्य का आह्वान

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    शांति भंग की आशंका में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान

    शांति भंग की आशंका में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान

    मच्छर भगाने वाले उत्पादों पर चेतावनी, अपंजीकृत रसायनों से स्वास्थ्य को खतरा

    मच्छर भगाने वाले उत्पादों पर चेतावनी, अपंजीकृत रसायनों से स्वास्थ्य को खतरा

    शहीद दिवस पर भदोही में तिरंगा यात्रा, शहीद झूरी सिंह को दी श्रद्धांजलि

    शहीद दिवस पर भदोही में तिरंगा यात्रा, शहीद झूरी सिंह को दी श्रद्धांजलि