भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

‘मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में दो दिवसीय आयोजन सम्पन्न, विजेताओं को मेडल व खेल सामग्री देकर किया गया सम्मानित

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

 भदोही। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, भदोही द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन केएनपीजी हॉस्टल ग्राउंड में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले भर के युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी रहे, जिन्होंने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी रामगोपाल सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि का बुके, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

अपने संबोधन में जिला युवा अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता से पूर्व ज्ञानपुर, सुरियावां एवं औराई विकासखंडों में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं, जिनके विजेताओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी, ट्रैकसूट, टी-शर्ट, लोवर एवं खेल सामग्री देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत चकटोडर, जंगला, गल्ला मंडी सुरियावां, कपूरीपुर, आर.के. स्पोर्टिंग क्लब पिपरगांव एवं सौदहरपुर के युवा मंडलों को भी खेल सामग्री वितरित की गई।

प्रतियोगिता परिणाम (महिला वर्ग): स्लो साइक्लिंग में अंकिता गौतम प्रथम, प्रीति बिंद द्वितीय, किरण बिंद तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में रोशनी प्रजापति प्रथम, प्रीति द्वितीय व कोमल तृतीय स्थान पर रहीं। रस्साकशी में केएनपीजी टीम प्रथम एवं ज्ञानपुर टीम द्वितीय रही।

प्रतियोगिता परिणाम (पुरुष वर्ग): 100 मीटर दौड़ में शौर्य यादव प्रथम, राम यादव द्वितीय, संदीप यादव तृतीय रहे। लंबी कूद में शौर्य यादव प्रथम, अखिलेश चौहान द्वितीय एवं ओम यादव तृतीय स्थान पर रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वॉरियर्स टीम प्रथम तथा थॉमस टीम द्वितीय रही।

मुख्य अतिथि अनिरुद्ध त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि जीत-हार खेल का हिस्सा है, लेकिन निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास विकसित करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विनय सिंह, नीतिश गुप्ता, मनीष कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संचालन विपिन पाठक द्वारा किया गया, जबकि शिवम राय एवं प्रेम कुमार मेहता ने रेफरी के रूप में प्रतियोगिताओं का सफल संचालन किया।

इस अवसर पर आनंद कुमार यादव, विनय कुमार, राजेंद्र पाल, विनोद सहित बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी एवं दर्शक मौजूद रहे।

यह आयोजन ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभा को मंच देने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भदोही की सियासत में अमित सिंह प्रिंस की बढ़ती धमक, सामाजिक सरोकारों से बना रहे अलग पहचान

    चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके प्रिंस ने अब तक नहीं खोले राजनीतिक पत्ते, जरूरतमंद परिवारों की मदद और जनहित के कार्यों से बटोर रहे चर्चा; 2027 के चुनाव में…

    पीईटी-2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क, परीक्षा केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    जिलाधिकारी शैलेष कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, नकल रोकने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और परीक्षार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी