शहीद दिवस पर भदोही में तिरंगा यात्रा, शहीद झूरी सिंह को दी श्रद्धांजलि

युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, राष्ट्रभक्ति का दिया गया संदेश

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

भदोही । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में ‘मेरा युवा भारत’ भदोही द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर जनपद स्थित शहीद स्थल स्वतंत्रता सेनानी झूरी सिंह पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत नागमलपुर से शहीद झूरी सिंह स्थल तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा को सफल बनाया। इसके पश्चात शहीद स्थल पर पहुंचकर स्वतंत्रता सेनानी झूरी सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने शहीद झूरी सिंह के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, उनके त्याग और संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना और शहीदों के बलिदान के प्रति सम्मान प्रकट करना रहा।

आयोजक एवं जिला युवा अधिकारी रामगोपाल सिंह चौहान ने अपने संबोधन में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को स्मरण करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी शहीदों के संघर्ष और त्याग का परिणाम है, जिसे सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान परऊपुर दिनेश सिंह, ग्राम प्रधान नागमलपुर राकेश पांडे, शहीद झूरी सिंह के परपौत्र रामेश्वर सिंह, राकेश पाठक, शिवम राय, निधिश पांडे, आशीष कुमार, पंकज कुमार, अनुज पांडे, विपुल गौतम, सचिन दुबे, मैनेजर पांडे, शुभम पांडे, गोलू दुबे, शिवम पाल, छोटू पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    सुरिंदर यादव–विजय यादव की हिट जोड़ी फिर साथ, मणि भट्टाचार्य व प्रेम सिंह समेत कई कलाकार आएंगे नजर   रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। भोजपुरी सिनेमा में अपनी सफल फिल्मों के…

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    डीएम शैलेश कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तिरंगा रैली, वंदे मातरम् गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिजिटल अभियान से बढ़ेगी जनभागीदारी     रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। जनपद में 9…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम