वाराणसी में घर-घर पीएनजी गैस सप्लाई की तैयारी तेज, एलपीजी संकट के बीच बड़ी पहल

1.23 लाख कनेक्शन में से 70 हजार घरों में उपयोग, सस्ती व सुविधाजनक गैस को बढ़ावा देने पर जोर

 

वाराणसी । वाराणसी में एलपीजी गैस संकट के बीच अब घर-घर पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की आपूर्ति को लेकर प्रशासन और गेल इंडिया ने कवायद तेज कर दी है। इस संबंध में मंडलायुक्त सभागार में कमिश्नर एस. राजलिंगम और गेल इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एच.के. गर्ग ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।

 

गेल इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एच.के. गर्ग ने बताया कि वाराणसी देश के उन चुनिंदा शहरों में शामिल है जहां व्यापक स्तर पर पीएनजी गैस पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। नोएडा के बाद वाराणसी इस सुविधा वाला दूसरा प्रमुख शहर है, जहां लगभग 1442 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन नेटवर्क तैयार किया गया है। वर्तमान में शहर के 1 लाख 23 हजार 322 घरों में कनेक्शन उपलब्ध है, जबकि करीब 69 हजार 354 घरों में इसका सक्रिय उपयोग हो रहा है।

 

उन्होंने बताया कि पीएनजी गैस उपयोगकर्ताओं के लिए बेहद सुविधाजनक है, क्योंकि इसमें न तो सिलेंडर बुकिंग की जरूरत होती है और न ही खत्म होने की चिंता रहती है। साथ ही यह एलपीजी की तुलना में सस्ती भी है। पीएनजी कनेक्शन के लिए किसी प्रकार का रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लिया जाएगा, बल्कि पहला बिल आने पर 500 रुपये शामिल होंगे। इसके अलावा प्रति माह एक रुपये सर्विस चार्ज और मीटर रीडिंग के आधार पर बिल लिया जाएगा। वर्तमान दर लगभग 47 रुपये प्रति घन मीटर निर्धारित की गई है, जो एलपीजी सिलेंडर की तुलना में किफायती साबित होगी।

 

कमिश्नर एस. राजलिंगम ने बताया कि शहर के अधिकांश क्षेत्रों में पीएनजी पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। पुराने शहर के कुछ हिस्सों में अभी कार्य शेष है, जहां जल्द ही पाइपलाइन विस्तार का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में गैस आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार का संकट नहीं है और धर्मशालाओं, एमडीएम तथा अन्न क्षेत्रों में पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।

 

प्रशासन का लक्ष्य है कि जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन पहले से उपलब्ध है, वहां अधिक से अधिक लोगों को कनेक्शन दिलाया जाए। इसके बाद उन इलाकों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां से अधिक मांग प्राप्त होगी, ताकि शहरवासियों को सस्ती, सुरक्षित और निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    अजगरा में जनसंपर्क के दौरान बोले रमेश चौधरी—2027 में पीडीए की सरकार बनाना पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। अजगरा विधानसभा…

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    सीमा राजभर ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील, शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों को बनाया प्रमुख मुद्दा   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। हरिहरपुर चौराहा, रिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    सावन के द्वितीय सोमवार पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के द्वितीय सोमवार पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

    बीमारी से परेशान वृद्ध ने सोता पुल से गंगा में लगाई छलांग

    बीमारी से परेशान वृद्ध ने सोता पुल से गंगा में लगाई छलांग