दशाश्वमेध पुलिस की तत्परता से बची महिला की जान, आत्महत्या की कोशिश नाकाम

हैदराबाद से मिली सूचना पर 40 मिनट में खोजी गई महिला, पुलिस ने बिना देर किए अस्पताल पहुंचाकर बचाई जिंदगी

 

वाराणसी। दशाश्वमेध क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक महिला की जान बच गई। हैदराबाद से आई एक सूचना पर तत्काल सक्रिय हुई पुलिस टीम ने महज 40 मिनट के भीतर महिला को खोज निकालते हुए उसे समय रहते अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निजामपेट (हैदराबाद) निवासी वेंकटेश्वर रम्मा ने दशाश्वमेध थानाध्यक्ष के सीयूजी नंबर पर कॉल कर बताया कि उनकी 32 वर्षीय पुत्री बी. अनुषा मानसिक रूप से परेशान चल रही है और घर से बिना बताए कहीं चली गई है। महिला ने यह भी बताया कि उनकी बेटी ने किसी दुकान के मोबाइल से संदेश भेजकर खुद के दशाश्वमेध में होने और आत्महत्या के लिए दवा खाने की बात कही है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी अनुज मणि तिवारी को तत्काल खोजबीन का निर्देश दिया। चौकी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों की मदद से तेजी से तलाश शुरू की और करीब 40 मिनट के भीतर चितरंजन पार्क के पास अनुषा को ढूंढ निकाला।
पूछताछ में महिला ने बताया कि पति से तलाक के बाद वह मानसिक तनाव में थी और जीवन समाप्त करने के उद्देश्य से ब्लड प्रेशर की दवा की पूरी स्ट्रिप खा ली थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत 108 एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन देरी की संभावना को भांपते हुए चौकी प्रभारी अनुज मणि तिवारी ने बिना इंतजार किए ऑटो के माध्यम से महिला कांस्टेबल के साथ अनुषा को कबीर चौरा स्थित मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। उपचार के बाद महिला की हालत स्थिर हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर अनुषा के परिजन फ्लाइट से वाराणसी पहुंचे और अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर वाराणसी पुलिस का आभार जताया।
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि समय पर की गई पुलिस कार्रवाई किसी की जिंदगी बचा सकती है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना