दहेज उत्पीड़न मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

विवाहिता की मौत के मामले में गोपीगंज पुलिस की कार्रवाई, वांछित अभियुक्त को भेजा गया जेल

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

भदोही। गोपीगंज थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में न्यायालय के समक्ष पेश किया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाराणसी जनपद के कपसेठी थाना क्षेत्र स्थित गैरहा गांव निवासी लालचंद माली ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उन्होंने वर्ष 2020 में अपनी पुत्री नीलम की शादी गोपीगंज थाना क्षेत्र के कवलापुर निवासी ओमप्रकाश माली पुत्र शिवनाथ माली के साथ की थी।

शादी के बाद से ही पति एवं ससुराल पक्ष के लोग कथित रूप से अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि एक लाख रुपये नकद और सोने की सिकड़ी की मांग को लेकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था।

 

तहरीर में बताया गया कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने 26 मार्च 2026 को दिन में करीब 12 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया था।

 

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए गोपीगंज थाने में आरोपी ससुराल पक्ष के खिलाफ धारा 80(2), 115(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की गई।

 

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई और वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में रविवार को गोपीगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी पति ओमप्रकाश माली को उसके निवास स्थान कवलापुर से गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन सख्त, गोपीगंज में शराब और मांस की दुकानों का हुआ व्यापक निरीक्षण

    एसडीएम व सीओ ज्ञानपुर ने पुलिस बल के साथ किया संयुक्त भ्रमण, कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों को ढकने, मांस बिक्री रोकने और नियमों के पालन के दिए कड़े…

    छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी, सौंपा ज्ञापन

    एनएसयूआई ने शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन पर दर्ज मुकदमे को बताया लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन, निष्पक्ष जांच और निर्दोष छात्रों को राहत देने की उठाई मांग   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय भदोही।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    651 कांवड़ों से हुआ बाबा बैजनत्था धाम का जलाभिषेक, श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली मारवाड़ी युवा फाउंडेशन अरिंदम की चतुर्थ कांवड़ यात्रा

    651 कांवड़ों से हुआ बाबा बैजनत्था धाम का जलाभिषेक, श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली मारवाड़ी युवा फाउंडेशन अरिंदम की चतुर्थ कांवड़ यात्रा

    पार्लर जाने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हुई युवती, परिजनों ने महिला अपराध प्रकोष्ठ से लगाई न्याय की गुहार

    पार्लर जाने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हुई युवती, परिजनों ने महिला अपराध प्रकोष्ठ से लगाई न्याय की गुहार

    राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने गिरीश तिवारी, राशन डीलरों में खुशी की लहर

    राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने गिरीश तिवारी, राशन डीलरों में खुशी की लहर

    ऑटो बुक कर चालक व साथी से मारपीट का आरोप, दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    ऑटो बुक कर चालक व साथी से मारपीट का आरोप, दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर मार्कण्डेय धाम में उमड़ा जनसैलाब, गंगाजल लेकर त्रिलोचन महादेव के लिए रवाना हुए कांवड़िये

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर मार्कण्डेय धाम में उमड़ा जनसैलाब, गंगाजल लेकर त्रिलोचन महादेव के लिए रवाना हुए कांवड़िये

    स्कूल गई 15 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

    स्कूल गई 15 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट