स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर नारेबाजी, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

भदोही। स्मार्ट मीटर व्यवस्था के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्मार्ट मीटर योजना को जनविरोधी बताते हुए इसे तत्काल बंद करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया।

 

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि प्रदेश में लागू की गई स्मार्ट मीटर योजना पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह योजना अब उपभोक्ताओं को सुविधा देने के बजाय आर्थिक शोषण का माध्यम बन गई है।

उन्होंने कहा कि बैलेंस समाप्त होते ही बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कर दी जाती है, लेकिन रिचार्ज कराने के बाद भी कई घंटों तक बिजली बहाल नहीं होती। इससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

अशोक यादव ने दावा किया कि प्रदेश में अब तक लगभग 78 से 80 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें अधिकांश प्रीपेड मीटर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों उपभोक्ता गलत बिलिंग, तेजी से बैलेंस खत्म होने और अनियमित बिजली कटौती से परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं का पहले बिजली बिल करीब 1500 रुपये आता था, अब वही बिल बढ़कर 6000 से 7000 रुपये तक पहुंच रहा है। इसे उन्होंने आम जनता की जेब पर सीधा हमला बताया।

 

आम आदमी पार्टी नेताओं ने स्मार्ट मीटर परियोजना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही दोषी अधिकारियों और संबंधित कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग उठाई गई।

उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं को रिचार्ज के बाद भी समय पर बिजली नहीं मिल रही है, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। इसके अलावा 1912 हेल्पलाइन को प्रभावी बनाकर उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।

 

प्रदर्शन में मनोज गुप्ता, इजहार अहमद, पवन सिंह, राम प्रसाद यादव, विद्यासागर यादव, महेंद्र नाथ पाल, सुरेश यादव, अजीत यादव, हरिशंकर पाल, राजेंद्र मौर्य, राकेश यादव, कमलेश गौतम, सोहन गौतम, अखिलेश सरोज, नंदलाल पांडेय, बीरेंद्र गौड़, खुर्शीद मोमिन, वसीम अकरम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी