भदोही में आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की दर्दनाक मौत

तेज हवाओं से कई गांव प्रभावित, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा; घायलों का इलाज जारी

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

भदोही। जनपद में बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी। शाम करीब 5:30 बजे अचानक बदले मौसम और तेज हवाओं के कारण कई थाना क्षेत्रों में पेड़, बिजली के खंभे और दीवारें गिर गईं, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। इस भीषण प्राकृतिक आपदा में अब तक 15 लोगों की मौत और 8 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। वहीं 16 पशुओं की मौत की भी सूचना सामने आई है।

 

तेज तूफान के दौरान कई इलाकों में विशाल पेड़ उखड़कर मकानों और रास्तों पर गिर पड़े। वहीं बिजली के खंभे भी धराशायी हो गए, जिससे कई घरों और धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचा। अचानक आई आपदा से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की टीमें तत्काल सक्रिय हो गईं। प्रभावित गांवों में रेस्क्यू अभियान चलाकर फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर उपचार के लिए बीएचयू रेफर किया गया है।

 

जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने संयुक्त रूप से आपदा प्रभावित गांवों का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण करने के साथ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

 

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ा है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को शासन द्वारा निर्धारित दैवीय आपदा राहत सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी तथा घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

 

जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने की अपील की है। साथ ही किसी भी आपदा या दुर्घटना की सूचना तुरंत प्रशासन एवं पुलिस के सीयूजी नंबरों पर देने को कहा गया है, ताकि त्वरित राहत पहुंचाई जा सके। प्रशासनिक टीमें लगातार विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर निगरानी रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    सुरिंदर यादव–विजय यादव की हिट जोड़ी फिर साथ, मणि भट्टाचार्य व प्रेम सिंह समेत कई कलाकार आएंगे नजर   रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। भोजपुरी सिनेमा में अपनी सफल फिल्मों के…

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    डीएम शैलेश कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तिरंगा रैली, वंदे मातरम् गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिजिटल अभियान से बढ़ेगी जनभागीदारी     रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। जनपद में 9…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ई-कंटेंट से शिक्षण को प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर जोर

    ई-कंटेंट से शिक्षण को प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर जोर

    राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    बच्चों संग बैठकर ग्रामप्रधान दीपक चौहान ने चखा मिड-डे मील

    बच्चों संग बैठकर ग्रामप्रधान दीपक चौहान ने चखा मिड-डे मील

    क्रिकेट के मैदान से ग्राम प्रधान की कुर्सी तक, दीपक चौहान अब विकास की पिच पर

    क्रिकेट के मैदान से ग्राम प्रधान की कुर्सी तक, दीपक चौहान अब विकास की पिच पर

    पुलिस की वर्दी में खेलों का जलवा, कनक शर्मा ने जीते 12 पदक

    पुलिस की वर्दी में खेलों का जलवा, कनक शर्मा ने जीते 12 पदक

    जौनपुर में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश

    जौनपुर में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश