सपने में हुए शिव दर्शन, मिट्टी से निकली महादेव की मूर्ति

125 वर्ष पुराना श्री पारस नाथ महादेव मंदिर बना आस्था और चमत्कार का केंद्र

 

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। विकास खंड बरसठी के थाना मछलीशहर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पौहा स्थित श्री पारस नाथ महादेव मंदिर आज श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र बना हुआ है। गांव का यह प्राचीन मंदिर अपने दिव्य चमत्कार और अनोखे इतिहास के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध है।

ग्रामीणों के मुताबिक, जिस स्थान पर वर्तमान में भव्य मंदिर स्थित है, वहां पहले सुनसान भीटा हुआ करता था। उसी जगह भगवान शिव की प्रतिमा मिट्टी में दबी हुई थी। बताया जाता है कि गांव के स्वर्गीय विश्वनाथ तिवारी को एक रात स्वप्न में भगवान शिव ने दर्शन देकर स्वयं को मिट्टी से बाहर निकालने का संकेत दिया।

स्वप्न के बाद ग्रामीणों की मदद से उस स्थान की खुदाई कराई गई, जहां से भगवान महादेव की दिव्य प्रतिमा प्राप्त हुई। प्रतिमा मिलने के बाद पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बन गया तथा सामूहिक सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया गया।

 

ग्राम प्रधान राजकुमार यादव ने बताया कि मंदिर निर्माण के बाद गांव में निरंतर सुख-समृद्धि और विकास देखने को मिला है। वहीं सुरेश तिवारी ने बताया कि उनके दादा स्वर्गीय विश्वनाथ तिवारी ने भगवान के आदेश को पूरा कर इस पुण्य कार्य की शुरुआत की थी।

ग्रामीणों के अनुसार, यह मंदिर लगभग 125 वर्ष से अधिक पुराना है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

 

मंदिर की सबसे विशेष बात यह है कि दक्षिण दिशा में प्रसिद्ध दियांवा महादेव मंदिर, मध्य में पारस नाथ महादेव मंदिर तथा उत्तर दिशा में शोभ नाथ महादेव मंदिर स्थित हैं। आश्चर्य की बात यह है कि इन तीनों मंदिरों का निर्माण एक ही कारीगर स्वर्गीय खेदू राजगिर द्वारा किया गया था।

आज श्री पारस नाथ महादेव मंदिर केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि गांव की आस्था, इतिहास और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक बन चुका है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जेसी चौराहा से वाजिदपुर चौराहा तक जल क्षेत्र के संरक्षण की मांग, सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह ने डीएम को सौंपा ज्ञापन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जेसी चौराहा से…

    तीन महीने से लंबित जीपीएफ भुगतान पर बीएसए ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

    शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से की मुलाकात, 69 हजार भर्ती शिक्षकों समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की उठाई मांग     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं