अवध इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ऋषभ प्रजापति ने बढ़ाया मान

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 हेतु चयन, विद्यालय में खुशी का माहौल

 

(रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर। अवध इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी छात्र ऋषभ प्रजापति ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। ऋषभ का चयन कक्षा 6 में प्रवेश के लिए हुआ है।

बामी गांव निवासी ऋषभ प्रजापति, शिव प्रसाद प्रजापति के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। छात्र की सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऋषभ की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। विद्यालय लगातार छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।

 

विद्यालय परिवार ने ऋषभ प्रजापति एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की ओर से कहा गया कि “शिक्षा, संस्कार और सफलता की पहचान” के उद्देश्य के साथ विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक

    84.35 मीटर के थ्रो के साथ रोहित ने फाइनल में बनाई पोडियम पर जगह, यशवीर ने जीता रजत     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  जौनपुर। जापान में खेले जा रहे एशियन…

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    ब्लॉक सभागार में रचनात्मक गतिविधियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, पात्र लोगों को लाभ दिलाने पर जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय बरसठी। विकासखंड बरसठी में चल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक