चर्चित संदीप गौतम हत्याकांड का खुलासा

प्रेम प्रसंग में हुई युवक की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर छह आरोपियों को भेजा जेल

 

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय

बरसठी (जौनपुर)। थाना बरसठी क्षेत्र में चर्चित संदीप गौतम हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पांच नामजद आरोपियों एवं एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग सामने आई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दीपक भार्गव, अभिषेक गौतम, अखिलेश गौतम उर्फ मंजय, अमन उर्फ रेड्डी, नंद किशोर उर्फ नंदू सहित एक बाल अपचारी शामिल है। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 176/2026 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।

मृतक की बुआ सोनी गौतम ने बताया कि गुरुवार रात करीब दो बजे तक संदीप परिवार के साथ मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान एक युवती ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। परिजनों का आरोप है कि युवती के परिजनों ने संदीप की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया।

शुक्रवार सुबह जब परिजन गांव के विद्यालय पहुंचे तो गेट बंद मिला। ताला खुलवाकर अंदर जाने पर संदीप का शव पाइप से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

परिजनों ने बताया कि संदीप का गांव की एक युवती से बातचीत को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। करीब एक वर्ष पूर्व युवती के परिजनों ने रास्ते में रोककर संदीप के साथ मारपीट भी की थी। इसी रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने अंतिम संस्कार रोक दिया था। पुलिस के आश्वासन और कार्रवाई के बाद शनिवार को गांव के अंत्येष्टि स्थल पर नम आंखों के बीच अंतिम संस्कार किया गया।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक अनिल यादव, शैलेन्द्र कुमार दूबे, विजयशंकर सरोज, राजकुमार यादव, पवित्र भूषण तिवारी, हरीश यादव, अभिषेक यादव, राकेश प्रजापति, प्रदीप कुमार वर्मा, विपिन शर्मा एवं अभिषेक प्रसाद शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    आरपीएफ, जीआरपी, चौबेपुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई; कई भट्ठियां व शराब बनाने का सामान मिला, मौके पर किया गया नष्ट     रिपोर्ट : विरेंद्र…

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा; कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड