ट्रेनों पर पथराव रोकने को जीआरपी का अभियान तेज

गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को रेलवे सुरक्षा और कानून की दी जानकारी

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

जौनपुर। रेलवे सुरक्षा को लेकर जीआरपी जौनपुर ने ट्रेनों में पथराव और रेलवे ट्रैक अवरुद्ध करने जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न गांवों में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को जागरूक किया।

अभियान के तहत अधिकारियों ने लोगों को बताया कि ट्रेनों पर पथराव करना और रेलवे ट्रैक पर बाधा उत्पन्न करना गंभीर दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में रेलवे अधिनियम की धारा 152 एवं 153 के तहत कठोर कार्रवाई और सजा का प्रावधान है।

पुलिस टीम ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या रेलवे सुरक्षा से जुड़ी कोई घटना सामने आए तो उसकी सूचना तत्काल रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139, आपातकालीन सेवा 112 अथवा जीआरपी जौनपुर के सीयूजी नंबर 9454404463 पर दें।

जीआरपी अधिकारियों ने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। जनजागरूकता और सतर्कता से ही ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा; कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय…

    राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर विद्यासागर सोनकर को बधाई

    जौनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता के नामांकन पर जिले में खुशी, कार्यकर्ताओं ने जताया विश्वास—संसदीय अनुभव से प्रदेश और जौनपुर के विकास को मिलेगी नई गति     रिपोर्ट अभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर