लखनऊ गैंगरेप केस में जौनपुर का नाम आया सामने

चारबाग स्टेशन से युवती को उतारकर तीन दिन तक बनाया बंधक, जलालपुर का युवक मुख्य आरोपी

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर/लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सामने आए सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में जौनपुर कनेक्शन उजागर होने के बाद हड़कंप मच गया है। दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रही जौनपुर की एक युवती के साथ कथित गैंगरेप मामले में जलालपुर निवासी शिवम यादव को मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित कर लगातार दबिश शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार वह 15 मई को जौनपुर से सुहेलदेव एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान उसने अपने परिचित शिवम यादव से व्हाट्सएप पर बातचीत की। चारबाग स्टेशन पहुंचने पर शिवम अपने साथी शनि यादव के साथ वहां पहुंचा और युवती को ट्रेन से उतार लिया।

आरोप है कि आरोपी युवती को सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित एक कमरे में ले गए, जहां उसे कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया गया। होश आने पर युवती ने अपने साथ दुष्कर्म होने की बात कही।

पीड़िता ने बताया कि अगले दिन आरोपी का एक साथी भी कमरे पर पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती की गई। बाद में एक अन्य युवक के आने के बाद तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती को कमरे में बंद रखा और बाहर जाते समय ताला लगा देते थे ताकि वह भाग न सके।

तीन दिनों तक कथित उत्पीड़न के बाद आरोपी युवती को दोबारा सुहेलदेव एक्सप्रेस में बैठाकर दिल्ली भेज दिए।

डरी-सहमी युवती ने ट्रेन में ही अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना दी, जिसके बाद जीआरपी सक्रिय हुई। मामला पहले दिल्ली के आनंद विहार थाने में जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज किया गया, जिसे बाद में लखनऊ ट्रांसफर कर दिया गया।

एडीसीपी साउथ के मुताबिक जांच में सामने आया है कि पीड़िता और मुख्य आरोपी एक-दूसरे को कई वर्षों से जानते थे तथा दोनों परिवारों के बीच रिश्तेदारी भी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा; कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय…

    राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर विद्यासागर सोनकर को बधाई

    जौनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता के नामांकन पर जिले में खुशी, कार्यकर्ताओं ने जताया विश्वास—संसदीय अनुभव से प्रदेश और जौनपुर के विकास को मिलेगी नई गति     रिपोर्ट अभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर