गौशालाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनियमितता पर होगी कड़ी कार्रवाई : जिलाधिकारी

हीट वेव से बचाव, चारा-पानी और अभिलेख व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की सभी गौशालाओं और गो आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए सभी गौशालाओं में गोवंशों के लिए समुचित छाया, पर्याप्त पानी और संतुलित आहार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि पशुओं को नियमित रूप से ताजा पानी उपलब्ध कराया जाए तथा हरे चारे की कमी न होने पाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने दान एवं क्रय के माध्यम से एकत्रित भूसे के समुचित उपयोग और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सभी गौशालाओं में अभिलेख निर्धारित प्रारूप में पूर्ण और अद्यतन होने चाहिए।

उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से गौशालाओं का निरीक्षण करें और वहां सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि गौ आश्रय स्थल पोर्टल पर सभी सूचनाएं समय से अपडेट की जाएं। इसके अलावा चारागाह की भूमि पर नेपियर घास एवं अन्य मौसमी हरे चारे की बुवाई कराने के भी निर्देश दिए गए ताकि गोवंशों को पर्याप्त हरा चारा मिल सके।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी गौशाला में अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सहित एनजीओ और एफपीओ से जुड़े गौशाला संचालक मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा; कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय…

    राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर विद्यासागर सोनकर को बधाई

    जौनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता के नामांकन पर जिले में खुशी, कार्यकर्ताओं ने जताया विश्वास—संसदीय अनुभव से प्रदेश और जौनपुर के विकास को मिलेगी नई गति     रिपोर्ट अभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    रास्ते के जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने का आरोप

    रास्ते के जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने का आरोप

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा