सधीरनगंज को मिली बड़ी सौगात, 7.92 करोड़ की लागत से बनेगा नया विद्युत उपकेंद्र

100 ग्राम पंचायतों को लो-वोल्टेज और अनियमित बिजली समस्या से मिलेगी राहत

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। सधीरनगंज बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या के स्थायी समाधान हेतु सधीरनगंज में 7 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से नवीन 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र (पावर हाउस) की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति माननीय विधायक मड़ियाहूं डॉ. आर. के. पटेल के सतत प्रयासों और जनहित के मुद्दों को गंभीरता से उठाने का परिणाम मानी जा रही है। बताया गया कि विधायक द्वारा इस विषय को विधानसभा सत्र में भी प्रमुखता से उठाया गया था।

नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण से सधीरनगंज सहित आसपास की लगभग 100 ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों को लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती तथा अनियमित विद्युत आपूर्ति जैसी समस्याओं से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

क्षेत्रवासियों ने इस ऐतिहासिक स्वीकृति पर खुशी जताते हुए विधायक डॉ. आर. के. पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास और बेहतर विद्युत व्यवस्था की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने इसे जनसेवा एवं विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस निर्णय से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा; कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय…

    राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर विद्यासागर सोनकर को बधाई

    जौनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता के नामांकन पर जिले में खुशी, कार्यकर्ताओं ने जताया विश्वास—संसदीय अनुभव से प्रदेश और जौनपुर के विकास को मिलेगी नई गति     रिपोर्ट अभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज