Animal App पर फर्जी विज्ञापन डालकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

पशु और JCB बिक्री के नाम पर लोगों को बुलाकर करते थे बंधक बनाकर वसूली, दो शातिर गिरफ्तार

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, जौनपुर। जिले में Animal App और OLX पर पशु एवं JCB मशीन बिक्री का फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना सिकरारा और सुजानगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भैंस और JCB मशीन बिक्री के आकर्षक विज्ञापन पोस्ट करते थे। इसके बाद खरीददारों को जौनपुर बुलाकर सुनसान स्थानों पर ले जाते और उन्हें बंधक बनाकर मारपीट करते थे। आरोपी नकदी, मोबाइल फोन और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए लाखों रुपये की उगाही करते थे।

पुलिस के अनुसार 25 मार्च 2026 को प्रयागराज निवासी मोहम्मद नौशाद को भैंस बिक्री के नाम पर नौपेड़वा बुलाया गया, जहां उससे मारपीट कर 93 हजार रुपये नकद और करीब एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए।

इसी तरह मिर्जापुर निवासी किशन सिंह और उनके सहयोगी गोविंद सिंह को JCB खरीदने के बहाने बुलाकर दो लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और ऑनलाइन माध्यम से करीब 10 लाख रुपये की वसूली की गई। दोनों को ट्यूबवेल पर बंधक बनाकर रखा गया था।

वहीं 5 जून 2026 को मिर्जापुर निवासी दीपकुमार सिंह और चंद्रशेखर कुशवाहा को भैंस खरीदने के नाम पर बुलाकर उनके मोबाइल फोन से करीब 1.41 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए गए तथा उनके साथ मारपीट की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घोरहा नहर पुलिया के पास से दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मो. अलीम निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय जौनपुर तथा जितेंद्र यादव निवासी धरौली थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक जितेंद्र यादव के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी, अपहरण, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मो. अलीम पर हत्या के प्रयास, गोवध निवारण अधिनियम, गुंडा एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चाइनीज मांझे का कहर: बाइक सवार युवक की गर्दन में फंसी धारदार डोर

    सद्भावना पुल के पास हादसा, 20 वर्षीय शगुन मौर्य गंभीर रूप से घायल; समय पर उपचार से टली अनहोनी   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  जौनपुर। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में…

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    सब हेडिंग: ‘रोजगार संकल्प अभियान’ के तहत 10 अक्टूबर को लगेगा रोजगार आयोजन — विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध होंगे नौकरी के अवसर     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जनपद के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी