लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन सतर्क, जौनपुर में कोचिंग व लाइब्रेरी की सघन जांच

बरसठी की नित्या डिजिटल लाइब्रेरी में सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर प्रशासन ने जताया संतोष

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

SHREE 7NEWS, जौनपुर। लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद प्रदेशभर में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में विभिन्न जनपदों में कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, अस्पताल, स्कूल, जिम एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की व्यापक जांच शुरू कर दी गई है।

 

इसी अभियान के तहत जौनपुर जनपद के बरसठी थाना क्षेत्र में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी का प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान परियत बाजार स्थित नित्या डिजिटल लाइब्रेरी का भी गहन निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी के डायरेक्टर मुकेश सिंह ने अधिकारियों को संस्थान में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास, सुरक्षा संसाधनों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रशासनिक टीम ने सुरक्षा मानकों का बारीकी से परीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

 

अधिकारियों ने लाइब्रेरी में उपलब्ध सुरक्षा सुविधाओं की सराहना करते हुए संचालकों को निर्देश दिया कि भविष्य में भी सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सदैव तैयार रहें।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले में यह विशेष जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र