पत्रकारिता लोकतंत्र की आत्मा, निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा ही सबसे बड़ी पूंजी : घनश्याम पाठक

पत्रकार प्रेस क्लब की संगोष्ठी में पत्रकारिता के दायित्व, चुनौतियों और बदलते तकनीकी दौर पर हुआ गंभीर मंथन

 

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, जौनपुर। पत्रकार प्रेस क्लब इकाई जौनपुर के तत्वावधान में रविवार को जिला मुख्यालय स्थित पत्रकार भवन, कचहरी परिसर में “पत्रकारिता के दायित्व एवं बदलते परिदृश्य” विषय पर एक विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के पत्रकारों ने सहभागिता कर पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों, सामाजिक जिम्मेदारियों और भविष्य की दिशा पर विस्तृत चर्चा की।

 

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि एवं पत्रकार प्रेस क्लब के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष तथा एक दैनिक समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक घनश्याम पाठक ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उसकी निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व ही उसकी सबसे बड़ी पहचान है।

 

उन्होंने कहा कि डिजिटल और सोशल मीडिया के इस तीव्र सूचना युग में पत्रकारों की जिम्मेदारी पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। किसी भी समाचार को प्रकाशित या प्रसारित करने से पूर्व उसकी तथ्यात्मक सत्यता की पुष्टि करना आवश्यक है, क्योंकि अपुष्ट एवं भ्रामक समाचार समाज में भ्रम फैलाने के साथ-साथ पत्रकारिता की विश्वसनीयता को भी प्रभावित करते हैं।

 

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज भूषण मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों को सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज के वंचित, शोषित और आम नागरिक की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुँचाना तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाना है।

 

इस अवसर पर जौनपुर इकाई के जिलाध्यक्ष कृपाशंकर यादव ने पत्रकारिता के समक्ष मौजूद चुनौतियों, बदलते तकनीकी परिवेश, पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों तथा संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे। उन्होंने पत्रकारों से संगठनात्मक एकता बनाए रखने और पत्रकारिता की गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता तथा संगठन की एकजुटता को और मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ संगोष्ठी का समापन हुआ। यह आयोजन पत्रकारों के लिए अनुभवों के आदान-प्रदान, वैचारिक मंथन तथा पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को पुनः आत्मसात करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता एक दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक रामजी जायसवाल ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल हक अंसारी ने किया।

 

संगोष्ठी में प्रमुख रूप से पंकज भूषण मिश्रा, रामजी जायसवाल, कृपाशंकर यादव, अजीत सिंह, दीपक श्रीवास्तव, उमेश मिश्रा, गुलजार अली, पवन गुप्ता, कमलेश यादव, आलोक सिंह, संजय चौरसिया, विनोद विश्वकर्मा, सुधीर उपाध्याय, बृजनंदन स्वरूप, राजेश पाल, सुभाष पाल, राजकुमार बेनवंशी, लालचंद्र निषाद, अरविंद कुमार यादव, अरविंद कुमार पटेल, डॉ. विजय बहादुर यादव, अनुपम कुमार मौर्य, जहीर खान, पृथ्वीराज कुमार, गोविंद कुमार, प्रवीण कुमार, विनीत कुमार, राम सहाय, सर्वेश कुमार, संजय यादव, शेखर चौहान, रामाज्ञा यादव, अजीत बादल, नीरज सिंह, अंकित श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत पाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चक्रपानपुर के निःशुल्क शिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम   रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। आराजी लाइन ब्लॉक के चक्रपानपुर गांव में सामाजिक संस्था…

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    समाजशास्त्र विभाग की 34 छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, आशा लाइब्रेरी और स्वावलंबन कार्यक्रमों की ली जानकारी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित