यूपी टेट-2026: निष्पक्ष परीक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क, डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

गोपीगंज स्थित केंद्र पर सुरक्षा, सीसीटीवी, जैमर और अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पहले दिन 5,496 अभ्यर्थी हुए शामिल

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

भदोही। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टेट)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में जिलाधिकारी शैलेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने गुरुवार को गोपीगंज स्थित गुलाबधर मिश्र इंटरमीडिएट कॉलेज परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति तथा सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा का संचालन शासन एवं परीक्षा नियामक प्राधिकारी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सुनिश्चित किया जाए।

 

जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने समयबद्ध प्रवेश, जैमर एवं सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी सुरक्षा प्रबंध प्रभावी रूप से लागू रहेंगे।

 

यूपी टेट-2026 के प्रथम दिन प्रथम पाली में पंजीकृत 3,072 अभ्यर्थियों में से 2,721 उपस्थित रहे, जबकि 351 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में भी 3,072 अभ्यर्थियों में से 2,775 ने परीक्षा दी और 297 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 6,144 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 5,496 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 648 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होने की पुष्टि की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    प्रभारी जिला जज, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य व स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय भदोही। प्रभारी जिला जज डॉ.…

    भदोही में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

    तेज हवाओं के साथ 60 किमी प्रति घंटा तक झोंके चलने की आशंका, जिलाधिकारी ने विभागों और रेस्क्यू टीमों को किया हाई अलर्ट     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं