जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने सुनीं जनसमस्याएं

दूर-दराज से पहुंचे लोगों को सम्मानपूर्वक बैठाकर सुनी समस्याएं, जमीनी विवादों के निस्तारण के लिए दोनों पक्षों को कराया आमने-सामने

 

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय

भदोही। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और आमजन से सीधे संवाद की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान भदोही विधानसभा क्षेत्र सहित जनपद के विभिन्न गांवों और दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। पूर्व विधायक ने प्रत्येक फरियादी को सम्मानपूर्वक कुर्सी पर बैठाकर उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर कई मामलों के तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

 

जनता दरबार में सर्वाधिक मामले भूमि विवाद, आपसी विवाद तथा विद्युत आपूर्ति से संबंधित रहे। जमीनी विवादों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर आपसी सहमति से समाधान कराने का प्रयास किया गया। वहीं न्यायालय में विचाराधीन मामलों में उन्होंने संबंधित पक्षों को कानून का पालन करते हुए न्यायालय के निर्णय की प्रतीक्षा करने की सलाह दी।

 

बिजली से जुड़ी शिकायतों पर पूर्व विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण होने से फरियादियों ने संतोष व्यक्त किया और पूर्व विधायक के व्यवहार तथा संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।

 

जनता दरबार के दौरान समर्थकों ने पूर्व विधायक के समर्थन में नारेबाजी भी की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि जनसेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और जब तक जीवन है, तब तक क्षेत्र की जनता की सेवा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    प्रभारी जिला जज, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य व स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय भदोही। प्रभारी जिला जज डॉ.…

    भदोही में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

    तेज हवाओं के साथ 60 किमी प्रति घंटा तक झोंके चलने की आशंका, जिलाधिकारी ने विभागों और रेस्क्यू टीमों को किया हाई अलर्ट     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं