प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर में अभिभावक-अध्यापक बैठक आयोजित

बच्चों की नियमित उपस्थिति, स्वास्थ्य, सुरक्षा और शिक्षा को लेकर अभिभावकों को किया जागरूक

 

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

मोलनापुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के आदेश तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी मुंगराबादशाहपुर डॉ. अविनाश सिंह के मार्गदर्शन में शनिवार को प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर के प्रांगण में अभिभावक-अध्यापक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अभिभावकों को जागरूक किया गया।

 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार मणि त्रिपाठी ने अभिभावकों से बच्चों को साफ-सुथरे कपड़ों में नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। उन्होंने डीबीटी के माध्यम से प्राप्त धनराशि का उपयोग बच्चों की आवश्यक शैक्षिक एवं विद्यालयी सामग्री जैसे कॉपी, कलम, यूनिफॉर्म, जूता-मोजा और बैग खरीदने में करने पर जोर दिया।

 

बैठक में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों से सड़क पार करते समय बच्चों को सावधानी बरतने के लिए प्रेरित करने तथा उन्हें पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने जलभराव और तेज बहाव वाले स्थानों से बच्चों को दूर रखने, मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा बच्चों का आवश्यक वैक्सीनेशन पूरा कराने की सलाह दी।

 

उन्होंने अभिभावकों से घर पर बच्चों के गृहकार्य में सहयोग करने और उनकी पढ़ाई पर नियमित ध्यान देने का भी अनुरोध किया। बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों और बच्चों से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

 

इस अवसर पर सहायक अध्यापक राजीव सिंह, हरिशंकर सरोज, शिवबहादुर भारतीया, डाली और शेर बहादुर सहित विद्यालय के अभिभावक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा; कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय…

    राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर विद्यासागर सोनकर को बधाई

    जौनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता के नामांकन पर जिले में खुशी, कार्यकर्ताओं ने जताया विश्वास—संसदीय अनुभव से प्रदेश और जौनपुर के विकास को मिलेगी नई गति     रिपोर्ट अभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध