फूलपुर पुलिस ने व्यापारी रमेश विश्वकर्मा के साथ हुए मारपीट के मामले मे दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

फूलपुर पुलिस ने व्यापारी रमेश विश्वकर्मा के साथ हुए मारपीट के मामले मे दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

 

वाराणसी :- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के आदेश के क्रम में व पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र फूलपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0 सं0- 0158/2024 धारा- 147, 149,504,506,307 भादवि0 में नामजद अभियुक्तगण

1- राजाबाबू सोनकर पुत्र मोहन सोनकर निवासी ग्राम फूलपुर सोनकर बस्ती थाना फूलपुर वाराणसी उम्र 27 वर्ष, 2- रवि कनौजिया पुत्र दीनानाथ कनौजिया निवासी ग्राम करखियाँव थाना फूलपुर वाराणसी उम्र 28 वर्ष को 26जून बुधवार को करखियाँव गेट के पास से मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया फूलपुर पुलिस के द्वारा अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है |

 

फूलपुर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों से पूछताछ किया तो बताया की 24 जून की रात्रि 8.30 बजे अपने अन्य दोस्तो के साथ प्राइमरी स्कूल में स्थित रामजानकी मंदिर के पास बैठकर शराब पी रहे थे कि तभी वहाँ पर रमेश विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय हौसला प्रसाद निवासी ग्राम फूलपुर बाजार थाना फूलपुर वाराणसी द्वारा आकर इन लोगो को सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने से मना किया तो इसी बात से नाराज होकर उपरोक्त लोगो द्वारा रमेश विश्वकर्मा को काफी बुरी तरह से मारा पीटा गया जिससे रमेश विश्वकर्मा के सर पर व शरीर में अन्य कई जगहो पर चोटे आयी जिसका इलाज ट्रामा सेन्टर बीएचयू से चल रहा है ||

 

अभियुक्तों की गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 अनिल कुमार यादव, उ0नि0 गणेश प्रसाद पटेल, हे0का0 हरिकेश यादव, का0 पुष्पेन्द्र सिंह यादव सहित थाना फूलपुर की पुलिस टीम शामिल रहे ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पार्लर जाने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हुई युवती, परिजनों ने महिला अपराध प्रकोष्ठ से लगाई न्याय की गुहार

    बीएनएस की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज, पुलिस ने संदिग्ध युवक की भूमिका की जांच की तेज   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय एक…

    अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: छापेमारी के दौरान टीम से धक्का-मुक्की, जब्त जेसीबी छुड़ाकर फरार

    पुलिस-खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो नामजद पर मुकदमा, लगभग 7.90 लाख रुपये के राजस्व नुकसान का मामला   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। लूठा कलां गांव में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम