मां ने दिया है जीवन दान एक पेड़ लगाए मां के नाम -डॉ सुमन 

विद्यालयों में बच्चों ने मां के नाम का लगाया वृक्ष

मां ने दिया है जीवन दान एक पेड़ लगाए मां के नाम -डॉ सुमन 

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों में मां के नाम पेड़ लगाए कार्यक्रम के तहत बच्चों ने भारत माता के नाम का पेड़ लगाया। प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में मां के नाम पेड़ लगाए कार्यक्रम के तहत शिक्षिका डॉ सुमन कुमारी ने बच्चों से मां के नाम का पेड़ लगवाया।

शिक्षिका ने कहा कि हम सभी को अपनी जननी के नाम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि जैसे जन्मदाता जन्म देकर हमारा पालन पोषण करता है, वैसे ही वृक्ष हमारे जीवन को सुरक्षित रखते हैं और स्वच्छ पर्यावरण से हमारे पालन पोषण में अपना योगदान देते है।

शिक्षिका ने भारत माता के स्लोगन लिखे फलदार वृक्ष लगवा कर बच्चों से वृक्ष को संरक्षित करने का संकल्प दिलाया। शिक्षिका ने कहा कि आज पर्यावरण इतना प्रदूषित हो गया है कि उसको सुरक्षित करने के लिए वृक्ष लगाना अति आवश्यक है इसीलिए पर्यावरण को बचाने के लिए मैंने भी एक पेड़ मां के नाम का लगाया।

शिक्षिका ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए मैंने भी योगदान दिया। वहीं शिक्षिका ने कहा कि मैं सभी भारतवासियों से निवेदन करती हूं कि बाद में कीजिए बाकी काम पहले एक पेड़ लगाए मां के नाम क्योंकि आने वाले जीवन को बेहतर बनाना है तो एक पेड़ लगाना अति आवश्यक है।

कार्यक्रम में बच्चों ने फलदार एवं छायादार वृक्षों को लगाकर अलग-अलग स्लोगन लिखे। बच्चों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में अलग-अलग स्लोगन के नारे लगाकर वृक्ष लगाने का आह्वान किया। वही कार्यक्रम में एसआरजी राजीव कुमार सिंह सहित विद्यालय के अध्यापक गण मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान